अस्पतालों की जमीनी हकीकत जानने के लिये औचक निरीक्षण जरूरी : योगी

0
743

लखनऊ। प्रदेश के मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिये अस्पतालों का औचक निरीक्षण जरूरी है। योगी ने यहां राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का औचक निरीक्षण किया और चिकित्सकों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर अस्पताल की सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने चिकित्सा शिक्षा मंाी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंाी को अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और जनता से सीधा फीडबैक लेकर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिये औचक निरीक्षण जरूरी है ताकि अस्पताल में जारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत प्राप्त हो सके।
बाद में लाकडाउन की समीक्षा करते हुये मुख्यमंाी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के काम को सरकार ने कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए और गति प्रदान की है। विभिन्न श्रेणी के कोविड अस्पतालों की स्थापना, वहां डॉक्टरों सहित हर स्तर के प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की उपलब्धता, दवा एवं संक्रमण से बचाव वाले उपकरणों की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य रोगियों के लिए टेलीमेडिसिन के द्वारा चिकित्सीय परामर्श तथा इमरजेंसी सेवाओं का संचालन कराया जा रहा है।

नियमित संवाद और सम्पर्क के माध्यम से प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए उन्होने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाए रखने के लिए मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक सभी जिलाधिकारियों तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों से नियमित संवाद कायम रखें। उन्होंने ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में सेनिटाइजेशन कार्य को सतत् जारी रखने के निर्देश भी दिए।

Previous articleकोविड-19 मरीजों में सार्वभौमिक प्रभावी एंटीबॉडी मिलीं : अध्ययन
Next articleकोरोना मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों को स्वस्थ रहना आवश्यक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here