अस्पतालों में शाम की ओपीडी में मरीजों को मिलेगा इलाज

0
1628

लखनऊ। प्रदेश की पहली सांध्य कालीन OPD का ट्रायल लखनऊ के महानगर स्थित भाऊ राव देवरस  चिकित्सालय मे किया गया। ट्रायल में ओपीडी की व्यवस्था में फार्मासिस्ट व पेरामेडिकल स्टाफ की कमी नजर आई। इस कमी को पूरा करने के लिए प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं। सांध्यकालीन OPD मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में चलाई जाएगी। महानगर के भाऊ राव देवरस अस्पताल में शाम को 4:00 बजे ओपीडी शुरू करने के लिए डॉक्टर तो आ गए परंतु फार्मासिस्ट काउंटर शुरू करने के लिए फार्मासिस्ट की कमी दिख रही थी।

भाऊराव देवरस  अस्पताल में हुआ ओपीडी ट्रायल :

फार्मासिस्टों का कहना है 2:00 बजे तक ड्यूटी करने के बाद शाम 4:00 बजे आना नामुमकिन है। इसके लिए स्टाफ को बढ़ाना होगा तभी शाम को सांध्यकालीन ओपी डी में दवा वितरण का काम शुरु हो पाएगा। ओपीडी में दवा वितरण करना महत्वपूर्ण काम है मरीज आता है तो उसे दवा भी दी जाएगी। अस्पताल के प्रमुख डॉक्टर अनिल श्रीवास्तव का कहना है प्रमुख सचिव के निर्देश पर ओपीडी शाम को शुरू करने की कोशिश की गई। ताकि कमियों को को देखा जा सके और दूर करके उसे उच्चस्तरीय बनाया जा सके और मरीजों को बेहतर इलाज दिया जा सके।

Advertisement

उन्होंने बताया प्रमुख सचिव  को जानकारी दे दी गई है फार्मासिस्ट व पेरामेडिकल स्टाफ की कमी को बता दिया गया है। उनका कहना है प्रमुख सचिव ने इस कमी को भी पूरा करने का आश्वासन दिया है। इस कमी को  पूरा करने के बाद सभी बड़े अस्पतालों में सांध्यकालीन OPD शुरू की जाएगी। इस ओपीडी का शुरू होने पर बलरामपुर , सिविल , लोहिया अस्पताल, लोकबंधु मैं भी ओपीडी चलेगी।

Previous articleअब तीमारदारों का भी नपेगा BP
Next articleलोहिया संस्थान ए स की तर्ज पर होगा विकसित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here