ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से पता चलेगी आनुवंशिक व मेटाबालिज्म बीमारी

0
614

लखनऊ – जीवन में बढ़ रही टेक्नोलॉजी की उपयोगिता से मेडिकल क्षेत्र भी अछूता नहीं है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ने से चिकित्सा पद्धति में बदलाव हो रहा है। आने वाले समय में ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (टेक्नोलॉजी) का इस्तेमाल करके मरीजों की की आनुवांशिक और मेटाबॉलिज्म बीमारियों की सटीक जानकारी हो सकेगी। इससे मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ मिल सकेगा।

यह जानकारी वोल्वर है वोल्वर विश्वविद्यालय यूके के रीडर डा. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी। केजीएमयू के मनोचिकित्सा विभाग के 49वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में डा. सुरेंद्र ने बताया कि अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इंसानी दिमाग के कार्य करने की प्रणाली का अनुसरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इस शब्द को अकसर इंसानी बुद्धि की खास क्षमताओं जैसे कि तर्क क्षमता और अनुभव से सीखने की क्षमता पर लागू किया जाता है। उन्होंने कहा कि मनोचिकित्सा के क्षेत्र में बदलाव मनोचिकित्सा का क्षेत्र अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डेटा एनालिसिस करनेए व्यावहारिक बदलाव के पैटर्न समझने और संकट के समय चेतावनी दे सकने की क्षमता से लाभांवित हो सकता है।

यह बदलाव इतने सूक्ष्म हो सकते हैं कि रोजमर्रा के जीवन में सामान्यत: पकड़ में न आएं। भाषा, चेहरे की अभिव्यक्ति, लिखित सामग्री और सोशल मीडिया पोस्ट्स का एनालिसिस कर मानसिक बीमारी की जांच-पड़ताल और इलाज में प्रयोग किया जा सकता है। अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित चिप चिंताजनक बदलाव को भांप सकती हैं और मानसिक रोग से ग्रसित व्यक्ति के डॉक्टर को चेक करने के लिए सूचित कर सकती हैं। इस मौके पर विभाग के रिटायर हो चुके कर्मचारियों व डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख डा. पी के दलाल ने विभाग की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस एन शंखवार तथा डा. विनीता दास मौजूद थी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleऐसे जागरूक रहे तो बच सकेंगे कोरोना वायरस यानी कोविड -19 से
Next articleपीजीआई: निदेशक को नर्सो ने घेरा, तब मिला एक महीने का वेतन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here