न्यूज। इनोवेटिव अलायन्स फ़ॉर पब्लिक हेल्थ एवं सेंटर फॉर सोशल मेडिसिन एवं कम्युनिटी हेल्थ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान मेंं ‘सतत विकास लक्ष्य में नर्सेज के योगदान एवम अवसर’ विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी का उद्घाटन डॉक्टर हर्षद ठाकुर (निदेशक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान नई दिल्ली), प्रोफेसर संघमित्रा आचार्य और प्रोफेसर डी. बनर्जी द्वारा किया गया। उद्धघाटन सत्र में नर्सेज के योगदान एवम भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य के विषय पर प्रकाश डाला गया।
दो दिवसीय संगोष्ठी में सतत विकास लक्ष्य में नर्सेज के महत्व पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय डॉ नाफ़िज़ अली, अशोक कुमार महामंत्री राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश ने नर्सज की कमी, समान वेतन व भत्तेनर्सिंग सेवा मे निजी करण बन्द हो,समान कार्य का समान वेतन दिया जाय आदि विषय पर चर्चा की। राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली की डॉ भार्गवी , श्रीमती मालती नटराजन (कर्नाटक) श्रीमती मीना , अमृत बरार (पीजीआई चंडीगढ़) ने अपने विचार व्यक्त किये।
दूसरे सत्र में सतत विकास लक्ष्य में स्वास्थ्य सेवा संस्थान के योगदान में डॉ इंद्रनील, डॉ स्वाति, एडवोकेट जॉन अब्राहम, डॉ इन्दिरा चक्रवर्ती,श्रीमती सुमी ने नर्सेज को स्वास्थ्य दाल का महत्वपूर्ण सदस्य मानते हुए कानूनी पक्ष, नर्सेज के अधिकार, मेडिकल टूरिज्म में नर्सेज के योगदान के विषय पर चर्चा की।
आज के प्रथम सत्र में नर्सिंग नाउ एंड नाइटेंगल चैलेंज पर चर्चा की गई। जिसमें कावेरी मायरा (लंदन) ने नर्स मिडवाइफ के विषय पर मल्लिकार्जुन ने नर्सिंग कैडर, विकास भास्कर(उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस) ने ग्रामीण सर्वे में नर्सेज की भूमिका श्री मानसिंह जाट ने नर्सेज के उचित कार्यो में समायोजन एवं उच्च शिक्षा के महत्व , आईरिस जेम्स ने ज़्क्तग्र् एव अंतरास्ट्रीय नर्सेज संगठन विषय पर, डॉ योगेश एवम सुश्री चंद्रभान, लिनसे ने झारखंड एवम राजस्थान के नर्सेज के कार्यो पर चर्चा की।
चौथे सत्र में मुख्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के नर्सेज डॉ हैरिएट युगांडा एवं डॉ सारा नगमा जाम्बिया डॉ अरुणा ने नेपाल के अंतरराष्ट्रीय मॉडल पर चर्चा की दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में नेपाल यूगांडा जाम्बिया इंग्लैंड की नर्सेज ने अपने विचार व्यक्त किये। देश में विभिन्न राज्यो उत्तर प्रदेश ,राजस्थान, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा ,पंजाब, तमिलनाडु, झारखंड,आदि राज्यो की नर्सेज ने प्रतिभाग किया। संगोष्ठी में उम्मीद की गई महिला सशक्तिकारण के नाते समाज में नर्सेज के द्वारा कीये गये निश्वार्थ कार्यों का अहम् योगदान मद्देनजर रखते हुए सतत विकास लक्ष्य को हासिल करने के लिए नर्सिंग में प्राइवेट एवम संविदा, ठेका प्रणाली समाप्त करने, नर्सेज को समान वेतन , नियमित नियुक्ति करने, प्रमोशन उच्च शिक्षा में महत्व, उच्च पदों में सृजन पर चर्चा की गई। इस संगोष्ठी में विभिन्न प्रकार से नर्स शिक्षक , नर्सिंग ऑफिसर ,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, शोधार्थी छात्रों ने गहन चिंतन और मंथन किया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












