एनीमिया होने पर यह करें आप

0
1011

लखनऊ। एनीमिया के हो यह लक्षण, तो आहार में शामिल करें इसे खून की कमी होने के लक्षण सांस लेने में दिक्कत कमजोरी लगना शरीर में सूजन हो जाना शरीर खासतौर पर आंख और जबान सफेद हो जाना

क्या खाएं?

हरी पत्तेदार सब्जी, साग, शलजम, चुकंदर, लोभिया, राजमा, नारियल, तिल के बीज, चिकन, मटन लोहे की कढ़ाई में खाना बनाएं आखरोट, सोयाबीन, सेम, दाल, अंडे, विटामिन सी जरूर लें.

गर्भावस्था के दौरान खून की आवश्यकता

  • शुरुआती दिनों मे 2.5 मिलीग्राम प्रतिदिन
  • मध्य गर्भावस्था में- 5.5 मिलीग्राम प्रतिदिन
  • आठवें व नवें महीने में- 6.5 मिलीग्राम प्रतिदिन

सरकार की गतिविधियां

  • एनीमिया मुक्त अभियान के तहत बुधवार (15 जनवरी) से जगह-जगह टी-3 (टाक-ट्रेस-ट्रीटमेंट) कैंप लगाए जा रहे हैं जो मार्च तक चलेंगे
  • 18 जनवरी तक एएनम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं को 20 व 21 जनवरी को आयोजित होने वाले टी-3 कैंप में जानकारी देंगी ।
  • 20 व 21 जनवरी को गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच के लिए टी-3 शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच होगी।
  • 22 से 31 जनवरी को टी-3 कैंप में चिन्हित गर्भवती महिलाओं से एएनएम, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आयरन की गोली खाने के बारे में जानकारी देने के साथ ही चिकित्सकों से उपचार करने की सलाह देंगी।

आंकड़ों में एनीमिया

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (2015-16) के अनुसार 6 माह से 5 वर्ष के 63.2ऽ बच्चे एनीमिया से ग्रस्त हैं। 15-19 वर्ष की 53.7ऽ किशोरियाँ, 15-19 वर्ष के 29.2ऽ किशोर तथा 15-49 वर्ष की 52.4 ऽ महिलाएं एनीमिया से ग्रस्त हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएनीमिया होने पर शिशु का रूक सकता है विकास
Next articleलोहिया संस्थान :पार्किंग में शुल्क तय, नहीं होगा विवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here