…और तीसरी पीढ़ी में भी होगा डॉक्टर, खुशी झूम उठा डाक्टर्स परिवार

0
1446

 

परिवार में दादा दादी, माता पिता, नानी मौसी आैर बहनें भी डाक्टर

 

 

 

लखनऊ। सोमवार को शुरू नये शैक्षिक सत्र में केजीएमयू के ही डाक्टर परिवार के सदस्य ने नया रिकॉर्ड बना दिया। इस डाक्टर परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य ने एमबीबीएस में प्रवेश लिया। इस डाक्टर परिवार में दादा दादी, नानी,मौसी, माता पिता और बहने भी डॉक्टर हैं।

 

 

केजीएमयू के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की प्रमुख डा. तूलिका चंद्रा के बेटे रिषभ अग्रवाल ने एमबीबीएस ने नये बैच में शपथ लिया आैर इस तरह तीसरी पीढ़ी ने डाक्टर्स क्रम में आ गयी। डा. तूलिका चंद्रा के बेटे रिषभ ने बताया कि उसके पिता डा. राजीव अग्रवाल पीजीआई में प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख है। मेरी दोनों बहने भी डाक्टर है। एक केजीएमयू में ही रेजीडेंट डाक्टर है। इसके अलावा मेरे दादा डा. रमेश चंद्रा केजीएमयू के प्राचार्य रह चुके है आैर दादी डा. पीके अग्रवाल भी पैथालॉजी में रह चुकी है। उन्होंने बताया कि नीट में रैंक बेहतर होने के कारण दिल्ली के कालेज में प्रवेश पक्का था, लेकिन केजीएमयू में प्रवेश लेना मेरे लिए गर्व का विषय है।

 

 

मां तूलिका चंद्रा ने बताया कि उनकी मां डा. पुष्प लता चंद्रा भी केजीएमयू में रह चुकी है। इसी प्रकार उनकी दोनों बहने की डाक्टर है आैर उनके पति भी डाक्टर है। उन्होंने बताया कि हमारे परिवार में लगभग 15 सदस्य डाक्टर है।

Previous articleआओ चलें मतदान करें, लोकतंत्र का सम्मान करें
Next articlePGI : रोबोटिक्स तकनीक से यह देश की पहली सर्जरी का दावा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here