श्री सुंदरकांड पाठ में उमड़ा श्रद्धा का सागर

0
122

समाज की सुख-समृद्धि की हुई मंगलकामना

आयोजक श्री पत्रकार अनुपम चौहान

लखनऊ। एनयूजे NUJ)
लखनऊ परिवार ने आज पॉलिटेक्निक चौराहा इंदिरानगर काफ़ी अड्डा परिसर में श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी का स्मरण किया।

अपराह्न 4 बजे प्रारंभ हुए इस आध्यात्मिक आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय निवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुंदरकांड पाठ के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति, समाज की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के मध्य प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा आध्यात्मिक चेतना को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। आयोजक पत्रकार अनुपम चौहान ने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं आध्यात्मिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
एनयूजे लखनऊ परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी उपस्थित जनों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की सराहना की।

Previous articleKGMU Paramedical Admission 2026: प्रवेश के लिए 22 जुलाई से शुरू होगी काउंसलिंग
Next articleUP में कॉर्निया ब्लाइंडनेस के खिलाफ महाअभियान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here