Advertisement
Home लखनऊ टीमवर्क का कमाल, नैक ग्रेडिंग में Kgmu A++

टीमवर्क का कमाल, नैक ग्रेडिंग में Kgmu A++

0
442

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय अब प्रदेश के उत्कृष्टम संस्थानों की लिस्ट में शामिल हो गया है। संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) से ए डबल प्लस की ग्रेडिंग मिली है ,जबकि दो वर्ष पूर्व ही संस्थान को ए प्लस की ग्रेडिंग मिली थी। इसके बाद से चिविवि की तरफ से उच्चतम ग्रेडिंग की दिशा में प्रयास किया जा रहा था। विश्वविद्यालय को यह मान्यता 3.67 की उत्कृष्ट सीजीपीए के साथ प्रदान की गयी है।

वर्ष 2022 से अब तक राज्य के आठ विश्वविद्यालयों को ए प्लस प्लस ग्रेड, चार विश्वविद्यालयों को ए प्लस ग्रेड तथा एक विश्वविद्यालय को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धियां राज्य के शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता को दर्शाती हैं।

केजीएमयू से पहले यह ग्रेडिंग पीजीआई को प्राप्त हुई थी। संस्थान को ए डबल प्लस की ग्रेडिंग प्राप्त होने पर खुशी जताते हुए चिविवि के प्रवक्ता प्रो केके सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो सोनिया नित्यानंद ने जब वर्ष 2023 में कार्यभार ग्रहण किया था, उस समय विवि की ग्रेडिंग ए प्लस थी। कुलपति के विजन और प्रयास के चलते विवि को यह ग्रेड हासिल हुई है। वहीं कुलपति प्रो सोनिया नित्यानन्द ने इसे सभी स्टाफ का योगदान बताया है।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articlekgmu: OPD में लिफ्ट फंसी, गर्मी से बिलख उठे मरीज
Next articlePGI को मिला राष्ट्रीय संस्थान न्यूरोट्रॉमा‌ पुरस्कार 2025

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here