एलोवेरा का सेवन करें, लेकिन इनसे पूछ कर

0
1224
Close up Aloe Vera Plant, outdoor pots

लखनऊ. आपसी लोगों की सलाह पर आजकल लोग देसी दवाओं का प्रयोग करने लगते हैं. सलाह के दौरान यह दावा किया जाता है हमने प्रयोग किया था तो हमें यह फायदा हो गया. परंतु इनमें कई दवाएं ऐसी भी होती हैं जो बिना परामर्श के प्रयोग नहीं की जानी चाहिए. इन में से एक आजकल बहुत चर्चित दवा है एलोवेरा यह स्वास्थ्य के लिए साथ ही खूबसूरती बढ़ाने के लिए भी बहुत प्रयोग की जाती है. एलोवीरा की विश्व बारे में 200 प्रजातियां पाई जाती हैं इस के रस में 18 अमीनो एसिड, 12 विटामिन और 20 प्रकार के विभिन्न खनिज पाए जाते हैं. परंतु विशेषज्ञों का मानना है एलोवीरा का बिना विशेषज्ञों की सलाह के बगैर प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए इसके सेवन से फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं.

ज्यादातर लोग इसको स्किन डिजीज में प्रयोग करते हैं परंतु यह माना जाता है हर व्यक्ति को एलोवेरा सूट नहीं करता कई बार इसके सेवन से त्वचा संबंधी बीमारियां दाने, पित्त, खुजली सूजन आदि समस्या बन जाती हैं. यही नहीं डॉक्टरों को मानना है अगर बिना सलाह के एलोवेरा का सेवन करते हैं तो डायरिया की चपेट में भी आ सकते हैं इसमें एक प्रकार का रसायन होता है जो अक्सर सूट नहीं करता है बिना सलाह के प्रयोग करने से पेट दर्द और अल्सर की बीमारियां भी होने की आशंका होती है. इसलिए एलोवेरा का सेवन भी डॉक्टर की सलाह के बाद ही करना चाहिए और अगर कोई भी दिक्कत हो तो तुरंत परामर्श ले कर रोक देना चाहिए. विशेषज्ञों का मानना है गर्भवती महिलाएं या बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाएं इसका प्रयोग नहीं करनी चाहिए.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआयुष्मान भारत में 50 करोड़ लोगों तक इलाज की सुविधा:अश्विनी
Next articleनर्सिंग पूरक है इलाज में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here