KGMU : बिना पंजीकरण के सभी विभाग ओपीडी में देखेंगे 50 मरीज

0
988

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओपीडी की व्यवस्था में परिवर्तन किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद निर्णय लिया गया है कि सभी सुपर स्पेशियलिटी वाले विभागों में बिना पंजीकरण के 50 नये मरीज देखे सकते है। इसी तरह फालोअप वाले मरीजों को पुराने पर्चे पर ही देखा जा सकेगा।

सोमवार से यह प्रक्रिया शुरू करने व्यवस्था का जायजा लिया, लेकिन इस बीच ऑनलाइन पंजीकरण भी करान जरुरी होगा। सीएमएस डा. एसएन शंखवार का कहना है कि यह व्यवस्था उन मरीजों के लिए है जो कि दूर दराज क्षेत्रों से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे है आैर डाक्टर को दिखाना आवश्यक होता है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है।

Previous articleकंधे केआर-पार धंसे भाले को जटिल सर्जरी कर निकाला
Next articleटीकाकरण अभियान को उत्सव के रूप में मनाएं : डॉ. सूर्यकान्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here