14 से सभी छोटे बच्चों के स्कूल से लेकर कालेज तक खुलेंगे

0
1214

 

 

 

 

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने कोरोना केस की घटती संख्‍या को देखते हुए प्राइमरी से लेकर कालेज स्तर तक के शिक्षण संस्‍थानों को सोमवार 14 जनवरी से खोलने का निर्णय लिया है। प्रदेश में कोरोनावायरस घटते संक्रमण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी लखनऊ में संक्रमण  कम हुआ है। लेकिन हमें जनपदों की तरह समाप्त नहीं हुआ है ।

 

 

 

 

शुक्रवार को प्रदेश के गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अवनीश अवस्‍थी द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना के पूरे प्रोटोकाल के साथ नर्सरी से लेकर लेकर कालेज तक की कक्षाएं पहले की तरह शुरू हो जाएंगी।

 

 

 

बताते चलें सात फरवरी को प्रदेश में 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोले गए थे। इससे पूर्व सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 16 जनवरी को प्रदेश के स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी को बंद कर दिया था। तबसे सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज चल रही थीं।

 

 

 

इस बारे में सरकार का तर्क है कि बड़े पैमाने पर स्‍कूली बच्‍चों का भी वैक्सीनेशन हो चुका है, इसलिए अब स्कूल खोले जा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान स्कूलों में सभी प्रोटोकॉल पालन करने की भी हिदायत दी गई है। सरकार ने इस बारे में निर्देश दिये हैं कि स्कूल व कॉलेज खोले जाने को लेकर केंद्र की गाइडलाइंस के मुताबिक, परिसर को सैनिटाइज रखना आवश्‍यक हैा इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। यह भी निर्देश हैं कि स्कूलों में भीड़ जुटने वाले कार्यक्रम आयोजित नहीं किये जा सकेंगेा साथ ही आयोजित नहीं होंगे।

Previous articleटूटेंगे कई रिकॉर्ड ,अगर सत्ता में दोबारा BJP लौटी
Next articleKgmu Doctor,s PGI के समान वेतन, भत्ता न मिलने पर आक्रोशित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here