छठा चरण मतदान: अखिलेश व इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

0
569

लखनऊ। प्रदेश में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत 14 सीटों पर रविवार को मतदान होगा। इस चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आैर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी सहित कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ, फूलपुर, इलाहाबाद, आंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, जौनपुर, मछलीशहर आैर भदोही में मतदान होगा।

भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के साथ मिलकर प्रदेश की 80 में से 73 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा के खाते में पांच आैर कांग्रेस के खाते में दो सीटें गयी थीं। आजमगढ से पिछले चुनाव में सपा नेता मुलायम सिंह यादव विजयी हुए थे। इस बार उनके पुत्र अखिलेश यहां से किस्मत आजमा रहे हैं। उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ से है। दिलचस्प बात यह है कि अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा सरकार के समय निरहुआ को यश भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सुल्तानपुर में भी मुकाबला दिलचस्प है। केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी भाजपा प्रत्याशी हैं। पिछली बार इस सीट से उनके बेटे वरूण गांधी विजयी हुए थे। मेनका का मुकाबला कांग्रेस के संजय सिंह से है। इस चरण का प्रचार काफी आक्रामक रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजमगढ, जौनपुर, प्रतापगढ, बस्ती आैर प्रयागराज में रैलियां कीं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी चार रैलियां कीं।

पूर्वांचल भाजपा के साथ साथ सपा-बसपा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा अध्यक्ष अखिलेश आैर रालोद प्रमुख अजित सिंह ने कई जनसभाएं इस क्षेत्र में की हैं। कांग्रेस की ओर से महासचिव आैर पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रचार की कमान संभाली। उन्होंने प्रतापगढ, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर आैर सुल्तानपुर में रोडशो आैर जनसभाएं कीं। इस चरण में मुकाबले में 177 प्रत्याशी हैं। कुल 2 . 53 करोड़ मतदाता हैं जबकि मतदान केन्द्र 16, 998 हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleस्वस्थ रहना है तो मस्त हो कर सोना चाहिए
Next articleक्वीन मेरी के आईसीयू में शॉटसर्किट से हड़कम्प

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here