न्यूज डेस्क। अपने आप को खुद को कथित तौर पर एम्स का विशेषज्ञ डॉक्टर बता रहे 25 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । यह कथित विशेषज्ञ डाक्टर सफेद एप्रिन पहन कर वार्ड में टल रहा था। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के रहनेवाले आशीष त्रिपाठी नाम का व्यक्ति अस्पताल के वार्ड में सफेद रंग का एप्रिन पहने हुए घूम रहा था आैर मरीजों को दिशा निर्देश भी दे रहा था।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) रोमिल बानिया ने बताया कि हुआ यू कि शक होने पर जब त्रिपाठी को अस्पताल के एक गार्ड ने रोक कर पूछा तो उसने खुद को सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर बताते हुए उसे फटकार लगा दी। इस दौरान हालांकि वह अपना पहचान पत्र पेश करने में विफल रहा।
उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी अस्पताल में भर्ती थी आैर उसने सोचा कि उसके लिए डाक्टरों की तरह उसे सफेद एप्रिन पहनकर वार्ड में प्रवेश करना आसान होगा। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












