एम्स भत्तों की मांग को लेकर PGI रेजिडेंट डॉक्टरों नारेबाजी की

0
630

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के रेजीडेंट्स डॉक्‍टरों ने आज कार्यक्रम में आए चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन से एम्‍स से बराबर भत्‍तों की मांग को लेकर सांकेतिक नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए मुलाकात की। मंत्री ने मुख्‍यमंत्री से बात कर 10 मार्च तक मांगों का समाधान करने का आश्‍वासन दिया है। आपको बता दें कि चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री आज एसजीपीजीआई में कई सुविधाओं तथा योजनाओं का का लोकार्पण समारोह में आये थे।

आपको बता दें कि ठीक चार सप्‍ताह पहले 6 फरवरी को अपनी मांगों को लेकर 7 फरवरी से कार्य बहिष्‍कार का फैसला ले चुके रेजीडेंट्स डॉक्‍टरों ने प्रमुख सचिव चिकित्‍सा शिक्षा से मुलाकात की थी। रेजीडेंट डॉक्‍टर्स एसोसिएशन एसजीपीजीआई के अध्‍यक्ष डॉ आशुतोष के अनुसार उस समय प्रमुख सचिव ने हमारी मांगों को न्‍यायसंगत बताते हुए उस पर अपनी सहमति जतायी थी तथा शीघ्र कार्यवाही का आश्‍वासन दिया था।

उन्‍होंने बताया कि उसी दिन हम लोगों ने चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात कर अपनी समस्‍या बतायी थी, उनकी ओर से भी शीघ्र कार्यवाही का आश्‍वासन मिलने के बाद हम लोगों ने दो सप्‍ताह के लिए अपना आंदोलन स्‍थगित कर दिया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगरीब रोगियों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़े एवं उनका मार्गदर्शन करें – राज्यपाल
Next articleकंगारू मदर केयर एक प्रभावशाली प्रक्रिया : रीता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here