अमेरिकन सोसाइटी ऑफ़ क्लिनिकल ओन्कोलोजी में पेश हुए एक शोध के मुताबिक, केमोथेरेपी से गुजरने से गुजरने से पहले अगर मरीज मिचली रोकने की दवाओं से साथ साथ अदरक सप्प्लिमेंट्स भी लें, तो केमोथेरेपी के बाद होने वाली मिचली ४० फ़ीसदी तक घाट सकती है . इस बात का पता लगाने के लिए जो शोध हुआ था उस में ६४४ कैंसर के मरीज थे .
इन्हें ४ ग्रुप में बांटकर एक ग्रुप को प्लेसबो , एक को .५ ग्राम, एक को एक ग्राम और तीसरे को १.५ ग्राम अदरक , केमोथेरेपी से ३ दिन पहले और ३ दिन बाद दिया गया . जिन मरीजों को कम डोज में अदरक दिया गया, उन्होंने बताया की उन्हें मिचली की शिकायत सबसे कम रही .












