लखनऊ – सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत आकस्मिक दुर्घटना चोट मिर्गी एवं बेहोशी की अवस्था में प्रारंभिक उपचार और अस्पताल पहुचाने संबंधित जानकारी के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. बुधवार को पीके पैथोलॉजी फर्स्ट फ्लोर हॉल में किया गया. जिसमे पीजीआई के ट्रामा एवं आकस्मिक चिकित्सा विशेषशज्ञ डॉ संदीप साहू ने आम लोगो को प्राथमिक चिकित्सा एवं अस्पताल पहुचाने के पहले की सेवा संबंधित जानकारी साझा किया. इसके साथ ही हार्ट अटैक के दौरान हार्ट पम्प करने की विधि भी लोगो को बताया .इस सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यशाला में बड़ी संख्या में आम लोग टेक्नीशियन नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सको ने भाग लिया.
इस अवसर पर पीके पैथोलॉजी के डॉ पी के गुप्ता ने कहा कि समाज के सभीलोगो को दुर्घटना और आकस्मिक चिकित्सा के प्रारम्भिक उपचार के बारे में जानना चाहिए क्योंकि शुरुआत में सड़क पे डॉक्टर नही उपलब्ध हो पाते है. रक्त को रोकना और साँस और हृदय को चलाये रखना महत्वपूर्ण होता है.
प्रो. संदीप साहू ने प्रतिभागियों को कित्रिम साँस और हृदय पंप करने की विधि डमी के माध्यम से भी सिखाया। नर्सिंग ऑफिसर अजय सिंह ने युवाओं से स्किल को बढ़ाने और रोड एक्सीडेंट होने पर व्यक्ति को प्रारंभिक उपचार और ठीक प्रकार से अस्पताल पहुचाने में मदद करनी की जानकारी दिया.
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












