अभद्रता पर महिला ने कर्मचारी को जड़ा तमाचा, पीटा गया पति

0
812

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार सुबह पर्चा काउंटर पर खड़ी महिला मरीज से कर्मचारी ने अभद्रता की, तो महिला ने कर्मचारी को दो -तीन तमाचा जड़ दिए। पल भर में तमाचे की गूंज चारो फैल गयी आैर वहां पर बवाल हो गया। आक्रोशित कर्मचारी काम ठप कर दिये आैर काउंटर से बाहर निकल आए। इसी सुरक्षा गार्डो ने महिला के बजाय पति को पकड़ लिया बनाकर कमरे में बंद कर पीट दिया। इस बीच महिला ने सूचना पुलिस को दे दिया। मौके पर पहंुची पुलिस ने पति को रिहा कराया अौर समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया। करीब एक घंटे तक काम अस्पताल में पर्चे नहीं बनने से अफरा-तफरी मची रही।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार ऐशबाग से अमित सुबह करीब दस बजे अपनी पत्नी को लेकर लोहिया अस्पताल पहंुचे। ओपीडी में दिखाने के लिए पत्नी महिला पर्चा काउंटर पर कतार में लग गयी आैर वह बगल में खड़े हो गये। इसी बीच पहुंचे एक कर्मचारी ने पति को वहां से हटने के लिए कहा तो बहस होने लगी। महिला ने नाराजगी जतायी इस पर कर्मचारी ने महिला मरीज से अभद्रता कर दी। आक्रोशित महिला मरीज ने कर्मचारी की वही पर तीन चार तमाचे जड़ दिया। वहां पर हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया आैर काउंटर से बाहर निकल आए। सुरक्षा गार्डो ने महिला मरीज के पति को दबोचकर गार्ड रुम में बंधक बना लिया आैर पीट डाला। महिला मरीज ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने समझाकर मामले को शांत कराया। तब कही गार्डो ने बंधक पति को छोड़ा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसांप काटने का इलाज यहां नही मिलता…
Next articleरातो रात बंद हो गया सोसायटी का मेडिकल स्टोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here