लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के क्वीनमेरी हॉस्पिटल में गर्भवती मरीज से अस्पताल के कर्मचारी पर गंदगी के कारण मरीज से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है। मरीज के तीमारदारों का आरोप है कि अभद्रता करने का विरोध करने पर कर्मचारी ने मरीज से और ज्यादा बदसलूकी की। यहीं नही मरीज का चादर भी नहीं बदला।
क्वीन मेरी के पहले तल पर एक सप्ताह पहले आठ माह की गर्भवती नेहा भर्ती चल रही है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण गर्भवती को भर्ती किया गया। तीमारदारों का आरोप है कि सोमवार सुबह 11 बजे मरीज स्नानगृह से वापस आयी तो वहां पर मौजूद सफाई कर्मचारी ने गंदगी फैलाने का आरोप लगाते हुए अभद्र वर्ताव व भाषा का प्रयोग किया। मरीज का तर्क है कि स्नानघर में नाली नहीं है, ऐसे में बाहर तक पानी बहने लगता है।
सफाई कर्मचारी ने अपनी इंचार्ज से मरीज की शिकायत की तो वह भी मरीज पर बिफर पड़ीं। अभद्र भाषा में महिला को आगे से ठीक तरीके से रहने की धमकी दी। मरीज का आरोप है कि उसने रात की ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारी से गंदी चादर भी कई बार कहने पर नही बदली। साथ ही पुरानी ही चादर प्रयोग करने का निर्देश दिया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












