अब पैक्रियांज प्रत्यारोपण से गुम हो जाएगी यह बीमारी

0
762

लखनऊ। किडनी व लिवर की तरह ही अब पैक्रियाज भी प्रत्यारोपण भी किया जा सकेगा,इसमें किडनी के साथ अब पैंक्रियाज प्रत्यारोपण एक साथ किया जा सकता है। इस का फायदा यह होगा कि डायबिटीज बीमारी भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। यह जानकारी एम्स नयी दिल्ली से आए सर्जन डॉ.वीके बंसल ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सर्जरी विभाग के 107 वें स्थापना दिवस पर आयोजित सर्जिकल अपडेट वीक में डाक्टर्स को सम्बाधित कर रहे थे। आज कार्यक्रम का उद्घाटन केजीएमयू कुलपति प्रो.एमएलबी भट्ट और विभागाध्यक्ष डा.एए सोनकर ने किया।

उन्होंने बताया कि पैंक्रियाज कैडेवर से ली जाती है। यह प्रत्यारोपण टाइप वन डायबिटीज में यह प्रत्यारोपण में ज्यादा कारगर है। उन्होंने बताया कि डायबिटीज के मरीजों में किडनी खराब होने पर प्रत्यारोपण किया जाता है। ऐसे में कैडेवर से पैंक्रियाज मिलने पर इन मरीजों की किडनी और पैंक्रियाज एक साथ ट्रांसप्लांट की जा सकती है।

केजीएमयू के सर्जरी विभाग के डॉ.एचएस पाहवा ने बताया कि हमारे यहां पुरुषों में लगभग 20 प्रतिशत कैंसर के मामलों में पेनिस कैंसर होता है। इसमें प्रीजर्वेटिव सर्जरी कारगर है। इस सर्जरी में पेनिस को हटाने की आवश्यकता नहीं होती है। इसके अलावा गिल्टियां होने पर वील (विडियो इंडोस्कोपिक इंविनल लिम्फ नोड डिसेक्शन) किया जाता है, कम साफ-सफाई रखने और एक से अधिक यौन संबंध रखने पर पेनिस कैंसर होता है।

सर्जरी विभाग प्रमुख डॉ.एए सोनकर ने बताया कि ओरल कैंसर में लगभग 15 प्रतिशत लोगों को जबड़े का कैंसर हो रहा है। मुंह के अंदर किसी भी तरह का घाव हो जो ठीक न हो रहा हो या चेहरे पर सूजन हो, जिसमें कोई घाव न दिखे तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से जांच करानी चाहिए। इसके अलावा झांसी मेडिकल कॉलेज के प्रो. राजीव सिंहा ने छात्रों को इन्गवाइनल हार्निया की दूरबीन विधि से तकनीक बतायी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोहिया अस्पताल में 4 घंटे गुल रही बिजली, आपरेशन टले
Next articleविवाह कार्ड पर वोट की अपील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here