अब गठित की जांच कमेटी, आरोपी सी. रे. डाक्टर अवकाश पर

0
726

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की जूनियर रेजीडेंट डा. मनीषा के मौत के बाद मामला मुख्यमंत्री स्तर तक जाने पर आनन-फानन में जांच कमेटी का गठन कर दिया। मौत के तीन बाद गठित जांच कमेटी का डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जीपी सिंह नेतृत्व करेंगे। जांच कमेटी में पांच सदस्य भी है। उधर डॉ. मनीषा शर्मा मामले के आरोपी सीनियर रेजीडेंट डॉ. उधम सिंह अवकाश पर चला गया है। उसके छात्रावास के कमरे पर ताला लटक रहा है।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि कुलपति डॉ. एमएलबी भट्ट के निर्देश पर जांच कमेटी गठित की गई है। इसमें डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जीपी सिंह कमेटी का नेतृत्व करेंगे। कमेटी में चीफ प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा, क्वीन मेरी की डॉ. उर्मिला सिंह, मेडिसिन विभाग के डॉ. वीरेंद्र आतम और फोरेंसिक मेडिसिन विभाग के डॉ. अनूप वर्मा शामिल हैं।

बताते चले कि बुद्धा हॉस्टल के डी ब्लॉक के कमरा नंबर 309 में रहने वाली डॉ. मनीषा शर्मा ने बीते शनिवार को बेहोशी में दी जाने वाली दवा वेक्यूरेनियम की हाई डोज का इंजेक्शन लगा लिया था और सोमवार को ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने सीनियर रेजीडेंट पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसके बाद फारेसिंक व पुलिस टीम ने डा. मनीषा के कमरे की जांच में सुसाइड नोट मिला, जिसमें बताया जाता है कि उसने परेशान होकर आत्महत्या की। परिजनों ने सुसाइड नोट मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री से मिल कर एजेंसी से जांच कराने के लिए कहा है।

केजीएमयू के मीडिया इंचार्ज प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि जूनियर रेजीडेंट थ्री डॉ. मनीषा शर्मा एमएस थर्ड ईयर की छात्रा थी। ऐसे में पुलिस की जांच के साथ-साथ केजीएमयू प्रशासन ने जांच करने का निर्णय लिया है। जांच में बुद्धा हास्टल में रह रहे दूसरे जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों से भी पूछताछ की जाएगी। इस मामले में आरोपी सीनियर रेजीडेंट डॉ. उधम सिंह से भी कमेटी बयान दर्ज करवाएगी। डॉ. मनीषा ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले डॉ. उधम सिंह को फोन किया था। वहीं दूसरी ओर डॉ. मनीषा के परिवारीजनों ने इसी सीनियर रेजीडेंट को आरोपी बनाया है। मनीषा की बड़ी बहन दीपा शर्मा ने मोबाइल पर हुई बातचीत की ऑडियो रिकार्डिंग होने का दावा किया है। ऐसे में स ाी बिंदुओं पर अलग-अलग कमेटी जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। कमेटी दशहरा की छुट्टियों के बाद अपनी जांच शुरू कर देगी।

केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि उसने अभी तक डॉ. उधम सिंह को इसलिए नोटिस जारी नहीं की, क्योंकि पुलिस जांच कर रही है। अब केजीएमयू की जांच कमेटी उसके बयान दर्ज करेगी। उधर डॉ. मनीषा शर्मा प्रकरण के आरोपी सीनियर रेजीडेंट डॉ. उधम सिंह ने कैजुअल लीव (सीएल) ले ली है। ट्रामा सर्जरी विभाग प्रमुख प्रो. संदीप तिवारी ने बताया कि दशहरा तक डॉ. उधम सिंह छुट्टी पर है। वह लिखा-पढ़ी में केजीएमयू से छुट्टी लेकर गया है। दरअसल बीते बुधवार को बुद्धा हॉस्टल में डॉ. मनीषा का कमरा फारेंसिक टीम व पुलिस ने खोलकर छानबीन की है। चर्चा है कि डॉ. उधम सिंह इसके घबराकर अवकाश पर चला गया। वह इसी हॉस्टल में एफ ब्लॉक के कमरा नंबर 207 में रहता है। अभी तक पुलिस में उसके बयान भी दर्ज नहीं हुए हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleविश्व में सबसे अधिक ब्रेस्ट कैंसर के मामले इंडिया में
Next articleकुंभ मेला में 100 बिस्तरों का अस्थायी अस्पताल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here