आरोपी विधायक को बचा रही प्रदेश सरकार :अखिलेश

0
895

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर बहुचर्चित उन्नाव बलात्कार कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। श्री यादव ने आज यहां पत्रकार वार्तां में कहा कि प्रमुख सचिव (गृह) और पुलिस महानिदेशक की भूमिका की जांच होनी चाहिये। यह दोनो अधिकारी आरोपी विधायक को बचा रहे थे। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सीधे दखल की वजह से आरोपी विधायक गिरफ्तार हुआ। न्यायालय ने हस्तक्षेप न किया होता तो सरकार लीपापोती कर आरोपी विधायक को बचा ही ले जाती।

उन्होंने कहा कि उन्नाव और कठुवा कांड के आरोपियों को बख्शा नहीं जाना चाहिये। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिये। उनका आरोप था कि जहां-जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारे हैं, उन राज्यों में कानून व्यवस्था की हालत ठीक नहीं है।

सपा अध्यक्ष का कहना था कि दलितों पर देश भर में अत्याचार हो रहा है। भाजपा कुछ कर ही नहीं रही है। अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर श्री यादव ने संविधान की आत्मा धर्मनिरपेक्षता पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि सत्ता में बैठे लोग या तो संविधान पढे नहीं हैं या पढ़कर भी अन्जान बने रहते हैं।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसमाज की मुख्य धारा से गरीब दलितों को जोड़ना प्राथमिकता : सीएम
Next articleसिफारिश पर शुरु हुआ इलाज यहां…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here