Advertisement
Home Uttar Pradesh आधी आबादी की तरक्की के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है:...

आधी आबादी की तरक्की के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है: मुख्यमंत्री

0
960
Photo Source: thehansindia.com

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि महिलाएं आधी दुनिया का प्रतिनिधित्व करती हैं। आधी आबादी की तरक्की के बिना देश का विकास सम्भव नहीं है। समाजवादियों ने हमेशा महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने की कोशिश की है। इसीलिए महिलाओं के आत्म-सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समाजवादी सरकार द्वारा लगातार ठोस कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में आयोजित रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार वितरण समारोह में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 86 महिलाओं व संस्थाओं तथा प्रदेश की 306 महिला ग्राम प्रधानों को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार 2016-17 से सम्मानित किया गया। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले 7 महानुभावों को यश भारती सम्मान से नवाजा गया।

मुख्यमंत्री ने पुरस्कार से सम्मानित किया –

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए काम करने वाली संस्थाओं सांझी दुनिया, हमसफर एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्यों से उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं सुश्री कामिनी श्रीवास्तव, सुश्री रजबुन निसा, सुश्री सुषमा साहू, सुश्री प्राची शर्मा, सुश्री प्रतिभा, डाॅ0 मालविका हरिओम, सुश्री निष्ठा शर्मा तथा महिला ग्राम प्रधान श्रीमती सविता, श्रीमती सपना सिंह, श्रीमती फरजाना बेगम, श्रीमती नफसा बानो, श्रीमती धर्मशीला, श्रीमती डिम्पल सिंह, श्रीमती प्रीती शाही, श्रीमती मन्जू देवी, श्रीमती श्यामपता देवी, श्रीमती सम्फुला, श्रीमती अंजली यादव, श्रीमती आशा सिंह, सुश्री स्मृति सिंह, श्रीमती लज्जा देवी, श्रीमती प्रभावती देवी, श्रीमती सुदामा देवी तथा श्रीमती अमीना बेगम को रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने यश भारती सम्मान प्रदान किया –

मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध पियानों वादक श्री ब्रायन साइलस, पैरा बैडमिण्टन खिलाड़ी श्री गौरव खन्ना, खेल प्रशासन से जुड़े श्री आनन्देश्वर पाण्डेय, साहित्यकार डाॅ0 राम सिंह यादव, संगीतकार श्री दवेन्दर सिंह तथा बाडी बिल्डर, 5 बार मिस्टर इण्डिया रह चुके श्री वसी खां व लोक गायिका सुश्री रिचा जोशी को यश भारती सम्मान प्रदान किया

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार तथा यश भारती सम्मान से सम्मानित सभी महानुभावों को बधाई व शुभकानाएं देते हुए भरोसा जताया कि इन सम्मानांे से अन्य प्रदेशवासी भी अपने-अपने कार्य क्षेत्रों मंे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि यश भारती सम्मान नेताजी द्वारा शुरू किया गया था। देश की कई नामी हस्तियां इससे सम्मानित की जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश एक बड़ा राज्य है। यहां काफी प्रतिभाएं हैं। प्रदेश की तमाम प्रतिभाएं देश-विदेश में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। समाजवादी सरकार ऐसी विभूतियों को सामने लाने का काम कर रही है।

Previous articleक्वीन मेरी में आग लगी, नुकसान नहीं
Next articleआदित्य और श्रद्धा का बादशाह के साथ जैम सेशन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here