न्यूज। चीन में रहस्यमय ढंग से फैले निमोनिया की वजह एक नए वायरस को मान रहा है, जिस कारण अबतक 59 लोगों की मौत हो चुकी है। सरकारी मीडिया ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी । संक्रमण की पुष्टि वुहान में 31 दिसंबर को हुई थी। इसके बाद बेहद संक्रामक फ्लू एसएआरएस के फिर से फैलने का डर पैदा हो गया है।
हालांकि सरकारी प्रसारणकर्ता सीसीटीवी ने बृहस्पतिवार को प्रयोगशाला के परिणामों के आधार पर कहा कि विशेषज्ञों का शुरुआती तौर पर यह मानना है कि इस बीमारी के पीछे एक नया वायरस है। चीन ने रविवार को एक बयान जारी करके एसएआरएस की आशंका से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि एक दशक से भी पहले इस वायसर की चपेट में आकर सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












