Advertisement
Home लखनऊ पुस्तक ‘लखनऊ और रेलवे: एक ऐतिहासिक यात्रा’ का विमोचन

पुस्तक ‘लखनऊ और रेलवे: एक ऐतिहासिक यात्रा’ का विमोचन

0
20

1860 से 1926 तक रेलवे ने बदली लखनऊ की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक तस्वीर

बैलगाड़ी से रेलगाड़ी तक, किताब में दर्ज हुआ लखनऊ का सफर

लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के शताब्दी वर्ष की दस्तक के बीच लखनऊ के रेल इतिहास को समेटे पुस्तक ‘लखनऊ और रेलवे: एक ऐतिहासिक यात्रा’ का विमोचन मेटाफर (लखनऊ लिटरेचर फेस्टिवल) के मंच पर किया गया। ‘हमारा लखनऊ पुस्तकमाला’ के 46वें पुष्प के रूप में प्रकाशित इस पुस्तक का विमोचन एडीजी आईआरआईटीएम संजय त्रिपाठी, पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम गौरव अग्रवाल और उत्तर रेलवे के डीआरएम एसके वर्मा ने किया। पुस्तक लखनऊ में रेलवे के आगमन, विस्तार और शहर के सामाजिक-सांस्कृतिक व आर्थिक बदलावों की ऐतिहासिक यात्रा को सामने लाती है।

रेलवे के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी और इतिहास के जानकार एके श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक में 1860 से 1926 तक लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में रेलवे के विकास तथा उसके प्रभाव का प्रामाणिक विवरण प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक के संपादक राम किशोर बाजपेयी के साथ परिचर्चा में लेखक ने रेल इतिहास से जुड़े कई रोचक प्रसंग साझा किए।
लेखक के मुताबिक, भारत में रेलवे की शुरुआत 1853 में हुई, लेकिन एक दशक बाद भी कानपुर और लखनऊ रेल नेटवर्क से नहीं जुड़ सके थे। उस दौर में दोनों शहरों के बीच आवागमन बैलगाड़ी, पालकी और पैदल यात्रा के जरिए होता था। रास्ते में गंगा नदी पार करना भी बड़ी चुनौती थी। रेलवे के विस्तार ने धीरे-धीरे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों को लखनऊ से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

चारबाग रेलवे स्टेशन के स्थान चयन की कहानी भी पुस्तक में विशेष रूप से दर्ज है। उस समय लखनऊ से कानपुर जाने का प्रमुख रास्ता अमीनाबाद, गणेशगंज और नाका होते हुए हैदर कैनाल के पुल से मवैया की ओर जाता था। शहर में प्रवेश का प्रमुख रास्ता हैदर कैनाल का पुल होने के कारण चारबाग में स्टेशन स्थापित करना शहर को रेल नेटवर्क से जोड़ने के लिहाज से महत्वपूर्ण निर्णय था। साथ ही यह स्थान सैन्य छावनी क्षेत्र से भी जुड़ा था।
पुस्तक में भारतेंदु हरिश्चंद्र की 15 अगस्त 1871 की कानपुर से लखनऊ यात्रा का उल्लेख भी है। उन्होंने लखनऊ स्टेशन की प्रशंसा करते हुए लिखा था, स्टेशन कान्हपुर का तो दरिद्र सा है पर लखनऊ का अच्छा है।

वर्तमान चारबाग रेलवे स्टेशन का उद्घाटन 19 दिसंबर 1926 को तत्कालीन यूनाइटेड प्रोविंस के गवर्नर विलियम सिंक्लेयर मॉरिस ने किया था। इंडो-सारसेनिक स्थापत्य शैली में निर्मित स्टेशन आज देश के आकर्षक रेलवे भवनों में शुमार है। पुस्तक रेल इतिहास के उन अध्यायों को सामने लाती है, जो आधुनिक लखनऊ की पहचान और विकास से गहराई से जुड़े हैं।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleसख्त एक्शन: आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर हो सकती है मान्यता निरस्त

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here