Advertisement
Home Medical News सख्त एक्शन: आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर हो सकती...

सख्त एक्शन: आयुष्मान योजना में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट पर हो सकती है मान्यता निरस्त

0
33

​लखनऊ। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत मरीजों के उपचार में लापरवाही, अनियमितता और संभावित फर्जीवाड़े पर रोक लगाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के क्रम में निजी पैथोलॉजी लैब और कुछ चिकित्सकों की कथित मिलीभगत से जांच रिपोर्टों में हेरफेर करने तथा अनावश्यक जांच लिखने की शिकायतों पर शिकंजा कसा गया है।

योजना से जुड़े सभी सूचीबद्ध अस्पतालों के लिए पैथोलॉजी जांच में पारदर्शिता, गुणवत्ता और प्रमाणिकता से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन अनिवार्य कर दिया गया है।
​योग्य पैथोलॉजिस्ट के हस्ताक्षर और पंजीकरण संख्या अनिवार्य
​साचीज (SACHIS) की सीईओ अर्चना वर्मा के अनुसार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक द्वारा 10 नवंबर को जारी दिशा-निर्देशों को आयुष्मान योजना के सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में लागू कर दिया गया है। नए प्रावधानों के तहत प्रत्येक पैथोलॉजी रिपोर्ट का सत्यापन केवल अर्ह और पंजीकृत पैथोलॉजिस्ट ही करेंगे। इसके लिए विशेषज्ञ के पास एमडी, डीएनबी या डीसीपी पैथोलॉजी अथवा संबंधित मान्य योग्यता होना आवश्यक है।

​रिपोर्ट पर पैथोलॉजिस्ट का नाम, शैक्षणिक योग्यता और पंजीकरण नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है, ताकि जिम्मेदारी तय हो सके और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, पैथोलॉजिस्ट की अनुपस्थिति में स्कैन किए गए हस्ताक्षर या पहले से हस्ताक्षरित लेटरहेड के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।
​टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट नहीं कर सकेंगे रिपोर्ट जारी, मशीन डेटा से छेड़छाड़ पर रोक
​नए नियमों के अनुसार फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन या अन्य कोई स्टाफ स्वतंत्र रूप से पैथोलॉजी रिपोर्ट जारी नहीं कर सकेगा।

जांच केवल पंजीकृत और अधिकृत प्रयोगशालाओं में ही कराई जाएगी और अंतिम रिपोर्ट का सत्यापन योग्य पैथोलॉजिस्ट से कराना होगा। इसके अलावा, मशीन से तैयार होने वाली जांच रिपोर्टों में किसी भी तरह के मैनुअल बदलाव या हेरफेर को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है, ताकि वास्तविक जांच परिणामों की विश्वसनीयता बनी रहे।
​सैंपल ट्रैकिंग और अनावश्यक जांचों पर सख्ती
​प्रत्येक मरीज के सैंपल को एक विशिष्ट पहचान संख्या (यूनिक आईडी) देना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट में मरीज के नाम के साथ-साथ जांच भेजने वाले चिकित्सक का नाम, सैंपल लेने का समय तथा सैंपल संग्रह करने वाले एजेंट या सेंटर का विवरण भी दर्ज करना होगा।

इससे सैंपल से लेकर रिपोर्ट जारी होने तक की पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा।
​सरकार ने अस्पतालों को केवल चिकित्सकीय आवश्यकता के आधार पर ही जांच कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों पर अनावश्यक आर्थिक और शारीरिक बोझ न पड़े। साचीज ने स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट में हेरफेर, अनधिकृत लैब के इस्तेमाल या फर्जी रिपोर्ट अपलोड करने जैसी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अस्पताल की आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्धता समाप्त करने सहित अन्य कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleआक्रोश : मेडिकल स्टोर्स पर QR कोड से खरीद रेट दिखाने का प्रस्ताव अव्यावहारिक
Next articleपुस्तक ‘लखनऊ और रेलवे: एक ऐतिहासिक यात्रा’ का विमोचन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here