Advertisement
Home Medical News एंटीबायोटिक के बेवजह इस्तेमाल से बढ़ रहा AMR का खतरा

एंटीबायोटिक के बेवजह इस्तेमाल से बढ़ रहा AMR का खतरा

0
81

जागरूकता के लिए केजीएमयू में निकली वॉकथॉन

​लखनऊ। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल सेहत के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसके अधिक उपयोग से बैक्टीरिया समेत अन्य सूक्ष्मजीवों पर दवाओं का असर कम होने लगता है, जिसे एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) कहा जाता है। इसी खतरे के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में जागरूकता वॉकथॉन का आयोजन किया गया।

​केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग द्वारा आयोजित इस वॉकथॉन में करीब 400 चिकित्सकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रति कुलपति डॉ. अंजू अग्रवाल ने प्रशासनिक भवन के सामने से हरी झंडी दिखाकर वॉकथॉन को रवाना किया।
​वॉकथॉन के दौरान सीएमएस डॉ. बीके ओझा, डॉ. आरएएस कुशवाहा, डॉ. प्रशांत गुप्ता, डॉ. शीतल वर्मा, डॉ. श्रुति राठौर, डॉ. वसुधा और डॉ. सर्वोदय समेत अन्य प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता पोस्टर व बैनर लेकर लोगों को एंटीबायोटिक के अनावश्यक उपयोग को रोकने का संदेश दिया।

यह वॉकथॉन प्रशासनिक भवन से शुरू होकर ओपीडी भवन, गांधी मेमोरियल और एपीजे अब्दुल कलाम सेंटर पर संपन्न हुआ।
​पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने जागरूकता नारे लगाए, जिससे मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों का ध्यान आकर्षित हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील की गई कि वे बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं न लें, संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतें और एएमआर के खतरे से खुद को सुरक्षित रखें।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleCOPD मरीजों के लिए पल्मोनरी रिहैबिलिटेशन है काफी कारगर: डा. सूर्यकांत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here