Advertisement
Home Religious देवउठनी एकादशी: 20 या 21 नवंबर कब रखें व्रत? जानें शुभ मुहूर्त

देवउठनी एकादशी: 20 या 21 नवंबर कब रखें व्रत? जानें शुभ मुहूर्त

0
43

इस साल के शेष विवाह मुहूर्त की पूरी लिस्ट

​लखनऊ । कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी, जिसे देवोत्थानी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, इस वर्ष 20 और 21 नवंबर को पड़ रही है। इस पावन तिथि के साथ ही चार महीने से चला आ रहा चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और विवाह, गृह प्रवेश व मुंडन जैसे सभी मांगलिक कार्यों पर लगा विराम हट जाएगा।

​स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, वैदिक पंचांग की गणना के आधार पर गृहस्थ और वैष्णव परंपरा के श्रद्धालुओं के लिए व्रत की तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं।

​कब से कब तक है एकादशी तिथि?
वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि का आरंभ 20 नवंबर को प्रातः 07:16 बजे से होगा, जो अगले दिन 21 नवंबर को सुबह 06:32 बजे समाप्त होगी।
​किस दिन कौन रखेगा व्रत?
​गृहस्थ (स्मार्त परंपरा): सामान्य गृहस्थ जीवन जीने वाले श्रद्धालु शुक्रवार, 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखेंगे।

्
​वैष्णव परंपरा: वैष्णव संप्रदाय को मानने वाले श्रद्धालु उदयातिथि और अपनी परंपरा के अनुसार अगले दिन यानी शनिवार, 21 नवंबर को व्रत का पालन करेंगे।
​जागेंगे श्रीहरि, शुरू होंगे मांगलिक कार्य
गौरतलब है कि 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने के बाद से चातुर्मास प्रारंभ हो गया था, जिसके कारण सभी शुभ कार्यों पर रोक लग गई थी। अब देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागकर पुनः सृष्टि के पालन, पोषण और संरक्षण का कार्यभार संभालेंगे। इसके साथ ही शहनाइयों की गूंज फिर से सुनाई देने लगेगी।

​हालांकि, शुभ कार्यों का यह सिलसिला 15 दिसंबर तक ही चलेगा। 16 दिसंबर से धनु खरमास प्रारंभ होने के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर फिर से विराम लग जाएगा। इसके बाद नए साल में मकर संक्रांति के पश्चात 18 जनवरी से पुनः विवाह मुहूर्त शुरू होंगे।
​साल 2026 के शेष विवाह मुहूर्त (नवंबर-दिसंबर)
ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, चातुर्मास समाप्ति के बाद साल के अंत तक विवाह के लिए कुल 12 शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं:
​नवंबर 2026: 20, 21, 24, 25, 26 और 30 नवंबर।
​दिसंबर 2026: 1, 2, 3, 4, 9 और 10 दिसंबर।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleबर्ड फ्लू के ख़िलाफ़ देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन तैयार
Next article21 नवंबर को मनाया जाएगा तुलसी विवाह, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और धार्मिक महत्व

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here