Advertisement
Home Medical News बर्ड फ्लू के ख़िलाफ़ देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन तैयार

बर्ड फ्लू के ख़िलाफ़ देश की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन तैयार

0
28
Photo Source: Newz Post

20 नवंबर को भोपाल में होगा लोकार्पण

​भोपाल। भारत ने पशु स्वास्थ्य और पोल्ट्री सेक्टर की सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश के वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) से बचाव के लिए भारत की पहली स्वदेशी H5N1 चिकन वैक्सीन विकसित कर ली है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इस स्वदेशी वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

​ICAR के वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता
इस स्वदेशी वैक्सीन को भोपाल स्थित ICAR-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) द्वारा विकसित किया गया है। अब तक देश में H5N1 वायरस से बचाव के लिए कोई विशिष्ट स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इस नई वैक्सीन के आने से भारत में बर्ड फ्लू के नियंत्रण और रोकथाम को बड़ी मजबूती मिलेगी।

​पोल्ट्री किसानों को मिलेगी बड़ी राहत
बर्ड फ्लू के प्रकोप के कारण हर साल बड़े पैमाने पर मुर्गियों की मौत होती है, जिससे पोल्ट्री किसानों और कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। आंकड़ों के मुताबिक, भारत में वर्ष 2006 से अब तक H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं।
​विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्वदेशी वैक्सीन के इस्तेमाल से न केवल मुर्गियों को इस जानलेवा वायरस से सुरक्षा मिलेगी, बल्कि पोल्ट्री उद्योग को होने वाले करोड़ों रुपये के नुकसान को रोकने में भी बड़ी मदद मिलेगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleSGPGI : विश्व गुणवत्ता माह 2026: स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता और मरीज़ों की सुरक्षा पर जोर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here