रेडक्रॉस ने 50 टीबी मरीजों को वितरित किया पुष्टाहार

0
158

लखनऊ। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, लखनऊ शाखा ने बुधवार को बलरामपुर अस्पताल में 50 क्षय (टीबी) रोगियों को पुष्टाहार वितरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य मरीजों को उपचार के दौरान बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनका मनोबल बढ़ाना था।

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव अमरनाथ मिश्र ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में दवाओं के साथ पौष्टिक एवं संतुलित आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि संस्था समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता करती रहेगी।

कार्यक्रम में बलरामपुर अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. विवेक गुप्ता, सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी, विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. गुप्ता तथा डायरेक्टर एवं टीबी ऑफिसर डॉ. अतुल सिंह ने भी मरीजों को नियमित उपचार और पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष रामजी वर्मा, नवीन गुप्ता, गुरप्रीत सिंह सेठी, चारु मिश्रा, नफीस, शारदा प्रसाद, मोहम्मद शोएब सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने टीबी रोगियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए समाज से टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की।

Previous articleअलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों की चिंता, डिप्टी सीएम से मिला आदर्श व्यापार मंडल
Next articleपत्रकार हितों के सशक्त प्रहरी: अजीत कुमार सिंह के प्रयासों का सकारात्मक परिणाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here