अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों की चिंता, डिप्टी सीएम से मिला आदर्श व्यापार मंडल

0
82

लखनऊ। अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद राजधानी के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को अग्निशमन विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) और आवास विकास परिषद द्वारा बड़े पैमाने पर नोटिस जारी किए जाने के मामले को लेकर लखनऊ। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों की समस्याओं और आशंकाओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में संजय गुप्ता ने कहा कि एलडीए के अधिकारियों के अनुसार राजधानी में केवल लगभग छह प्रतिशत भवनों के ही मानचित्र स्वीकृत हैं। ऐसे में यदि शेष भवनों पर सीलिंग या ध्वस्तीकरण जैसी कार्रवाई की जाती है, तो इससे हजारों व्यापारियों की आजीविका प्रभावित होगी और शहर में व्यापक अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन आवश्यक है, लेकिन कार्रवाई व्यावहारिक और संतुलित होनी चाहिए।

संजय गुप्ता ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार, प्रशासन और व्यापारिक संगठनों को मिलकर दीर्घकालिक एवं प्रभावी योजना बनानी होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल भी व्यापारियों को अग्नि सुरक्षा तथा अन्य आपदा प्रबंधन के प्रति लगातार जागरूक कर रहा है, ताकि सभी प्रतिष्ठानों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन कार्रवाई के दौरान व्यापारियों के हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी और नगर महामंत्री मोहित कपूर भी शामिल रहे।

Previous articleइंडियन आइडल: किशोर कुमार के बेटे सुमित ने साझा किए मंच के अनसुने किस्से, कहा- ‘बाबा जब गाते थे ईना मीना डीका…’ ​
Next articleरेडक्रॉस ने 50 टीबी मरीजों को वितरित किया पुष्टाहार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here