सिविल अस्पताल : रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट ने कराया स्वैच्छिक रक्तदान

0
67

स्वैच्छिक रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक कराना आवश्यक : निदेशक:डा जीपी गुप्ता

 

 

 

 

 

 

लखनऊ।सिविल चिकित्सालय रक्तकेंद्र की टीम ने बृहस्पतिवार को बंसल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में हरिओम सेवा केंद्र के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में 108 यूनिट रक्तदान कराया ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिविर में चिकित्सालय की तरफ से डॉ प्रवीण कुमार, डॉ रागिनी सिंह, संजय सिंह, हरिहर शुक्ला, रमेश यादव, सी.एल.गुप्ता, विवेक सिंह, उमा वर्मा, सुनील, सर्वेश एवं अन्य ने रक्तदान कराया।

 

 

 

 

 

 

 

 

उक्त की जानकारी देते हुए निदेशक डॉ जी पी गुप्ता ने बताया कि सिविल चिकित्सालय जनता को उच्चस्तरीय उपचार सेवाएं देने को कटिबद्ध है। मरीज को इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक दवाओं से लेकर अन्य सुविधाओं को मुहैया कराया जा रहा है। डा गुप्ता ने बताया कि अस्पताल को उच्चस्तरीय सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार लगातार तत्पर है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर रक्त की कमी से किसी मरीज का उपचार प्रभावित ना हो। इसके लिए समय-समय पर सुरक्षित रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ फार्मासिस्ट सुनील यादव ने बताया इसके लिए लोगों के बीच लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाना  चाहिए है।

 

 

 

 

 

Previous articleलव जिहाद के विरुद्ध बिगुल, 19 अप्रैल को लखनऊ में विशाल महापंचायत
Next articleचंदन पेड़ कटने के आठ महीने बाद जांच रिपोर्ट Kgmu प्रशासनिक अधिकारियों को मिली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here