लखनऊ। हार्ट की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। डाइट से लेकर लाइफस्टाइल हार्ट की बीमारियां बढ़ा रहा है। कम उम्र के लोग हार्ट डिजीज के शिकार हो रहे हैं। हार्ट अटैक पड़ रहा है। हार्ट की बीमारियों पर काबू पाने के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कम से कम 12 हजार कदम पैदल चलना चाहिए। इससे हार्ट डिजीज का खतरों से काफी हद तक बच सकते हैं।
यह परामर्श केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉ. शरद चन्द्रा ने बुधवार को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के कन्वेंशन सेंटर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए दी। डॉ. शरद चन्द्रा ने बताया कि हार्ट की अच्छी स्वास्थ्य के लिए फास्ट फूड से बचना चाहिए। इसके साथ ही मोटापे पर काबू रखें। प्रतिदिन पैदल चलें। उन्होंने बताया कि हार्ट की बीमारी की रोकथाम, आधुनिक इलाज, नई दवाएं और जांच पर मंथन के लिए बृहस्पतिवार से नेशनल इंटरवेंशनल काउंसिल की तरफ से कान्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विश्व भर से लगभग एक हजार डॉक्टर शामिल होंगे। जो हार्ट के इलाज की आधुनिक तकनीक व अनुभव साझा करेंगें।
डॉ. गौरव चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री करेंगे कान्फ्रेंस का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री कार्यक्रम का उद्धघाटन करेंगे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत अन्य अधिकारी लोग मौजूद रहेंगे। नौ से 12 अप्रैल तक कान्फ्रेंस चलेगी।
फास्ट फूड, कोल्डड्रिंक हार्ट की बीमारी की बड़ा कारण बन गया है। इनमें अधिक मात्रा में फैट, शुगर और नमक होता है। जो धीरे-धीरे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर हार्ट पर निगेटिव असर डालता है। नियमित रूप से जंक फूड खाने वालों में हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और हार्ट अटैक का खतरा अधिक रहता है। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार अपनाने और ताजा, पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता देने की सलाह दी।
लोहिया संस्थान में कॉर्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डा. भुवन चन्द्र तिवारी ने बताया कि हार्ट डिजीज से बचने पूरी नींद जरूरी है। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लेना चाहिए। अधूरी नींद से तनाव बढ़ता है। जो कि हार्ट को बीमार बना सकता है।












