लखनऊ । बृहस्पतिवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल, लखनऊ पश्चिम द्वारा आयोजित एक भव्य बाइक शोभा यात्रा श्री राम के परम भक्त पवन पुत्र केसरी नन्दन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर निकाली गई। गणेश शंकर पवार ने बताया इसमें सैकड़ों संख्या में सनातनी भाई-बंधु/भगिनी व बजरंगी साथियों ने उल्लास के साथ भाग लिया। समस्त यात्रा मार्ग में विभिन्न स्वागत केंद्र बनाए गए जिसमें व्यापारियों व अन्य सहयोगियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
यात्रा में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, विश्व हिंदू परिषद के अवध प्रांत के प्रान्त संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि ये यात्रा हमारे इष्ट प्रभु बजरंगबली के जन्मोत्सव पर हम निकाल रहे है इससे हम ये संदेश देना चाहते है कि जिस प्रकार बजरंगबली के पास असीमित शक्तियां थी पर उन्हें भी जामवंत जी को याद दिलाना पड़ा उसी प्रकार हिन्दू समाज भी सोए नहीं वो ये जान ले कि वो एकजुट रहेगा तो उसकी शक्तियां भी असीमित है जातियों में बांटने वालों से सावधान रहे हिन्दू समाज । जिला संगठन मंत्री लखनऊ समरेंद्र सिंह ने कहा कि हिन्दव:सोदरा: सर्वे, न हिन्दू: पतितो भवेत्।
मम दीक्षा हिन्दू रक्षा, मम मंत्र: समानता।। अर्थात सभी हिन्दू सहोदर भाई है, कोई भी हिन्दू पतित नहीं है।
हिंदुओं की रक्षा मेरी दीक्षा है, हमारा मंत्र समानता का है।
जिला संयोजक बजरंग दल यादवेंद्र ने कहा कि बजरंग दल का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप में बजरंगी है भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद है हम पर और हमारा प्रण है कि कभी कहीं किसी हिन्दू समाज के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। जिला अध्यक्ष सुभाष शर्मा , जिला कार्याध्यक्ष अंकुश सूरी , जिला मंत्री पंकज तिवारी , जिला सह मंत्री तरनजीत सिंह , प्रचार प्रसार प्रमुख गणेश शंकर पंवार, संयोजिका रीना विक्रम सिंह, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












