पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता एवं रैली निकालकर, मनाया विश्व क्षय रोग दिवस

0
240

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज एरा मेडिकल कॉलेज में पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता तथा रैली का आयोजन किया गया । रैली को डॉ के बी गुप्ता विभागाध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

रैली में लगभग 400 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया,सभी अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर नारा लगाते हुए लोगो को जागरूक कर रहे थे रैली प्रधानाचार्य कार्यालय से प्रारम्भ एकेडमिक ब्लॉक पर समाप्त हुई। एकेडमिक ब्लॉक में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजई छात्र छात्राओं को निदेशक प्रो डॉ राजेंद्र प्रसाद, एवं प्रधानाचार्य डॉ अनुपमा लाल द्वारा सम्मानित किया गया, छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

क्षय रोग की गोष्ठी में प्रोफेसर डॉ राजेंद्र प्रसाद,डॉ के बी गुप्ता,डॉ आर एम एल चिकित्सालय गोमती नगर के डॉ हेमन्त कुमार अग्रवाल ने अपना व्याख्यान दिया।इस अवसर पर डॉ रचित शर्मा नोडल ऑफिसर,डॉ हर्षिता रानी, डॉ अमित श्रीवास्तव, डॉ ऋषभ कक्कड़,डॉ अंजली ताशी,जिला क्षय रोग अधिकारी के प्रतिनिधि राम जी वर्मा,डी पी पी एम सी, लाल जी गुप्ता एस टी एस , विजय मौर्य, एस टी एल एस, भूपेंद्र यादव टी बी एच वी, वीरेंद्र पांडे एल टी, एवं सुरेश कुमार उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Previous articleKgmu: पोस्ट टीबी मरीजों के लिए विश्व टीबी दिवस पर स्थापित होगी एक नयी क्लीनिक
Next article1.38 लाख HIV संक्रमित मरीजों को दिया जा रहा निशुल्क इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here