*वर्तमान युग डाटा का युग है: संजय गुप्ता*
*जीएसटी के आधार पर बिना सिक्योरिटी लोन उपलब्ध है: बैंक अधिकारी*
लखनऊ। परंपरागत पुरानी बाजारों की ओर ग्राहकों का रुख मोड़ने, रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बचाने एवं बढ़ाने तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के अभ्यस्त हो गए ग्राहकों को वापस बाजारों की ओर मोड़ने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा इस विषय को चुनौती के रूप में लेते हुए सकारात्मक प्रयास के अंतर्गत “ट्रेडर्स सेमिनार “के माध्यम से राजधानी की विभिन्न बाजारों में लगातार अभियान चलाकर व्यापारियों को जागरुक एवं प्रशिक्षित किया जा रहा है।
!
शुक्रवार को ” उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, गणेशगंज- नाका बाजार” इकाई के बैनर तले गणेशगंज मार्केट में बशीरतगंज तिराहे पर “ट्रेडर्स सेमिनार” का आयोजन किया गया
“ट्रेडर्स सेमिनार “में बोलते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा पुरानी बाजारों में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्राहक आने से कतराते हैं ऐसे में पुरानी बाजारों में ग्राहकों के आने के लिए व्यापारी अपनी दुकानों के सामने ग्राहको एवं आगंतुकों के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था करें स्वयं के एवं स्टाफ के वाहनों को अन्यत्र उचित स्थान पर खड़ा करें।
“ट्रेडर्स सेमिनार “में फाइनेंस ,स्मार्ट ट्रेडिंग ,स्मार्ट मार्केट ,एमएसएमई, सिबिल स्कोर, सेल्फ ई-कॉमर्स प्लेटफार्म, क्लस्टर परचेसिंग, व्यापारी सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के विषय पर चर्चा हुई
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से अपने बच्चों को स्टार्टअप में अवसर देने के लिए भी जागरूक किया तथा कहा व्यापारीगण अपनी दुकानों में जो उत्पाद बेच रहे हैं उसके निर्माण के लिए भी आगे आए, उस उत्पाद का उद्योग लगाएँ।
“ट्रेडर्स सेमिनार “को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, ,एमएसएमई एवं जेम पोर्टल व्यापार के जानकार नगर उपाध्यक्ष परवेश जैन एवं क्लस्टर परचेसिंग तथा ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के विषय विशेषज्ञ एवं संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं अपराध एवं साइबर क्राइम के विषय पर पुलिस अधिकारी ने सेमिनार को संबोधित किया।
सेमिनार में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा वर्तमान में रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के सामने बहुत सी चुनौतियां हैं किंतु हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से समस्या का समाधान नहीं होगा उन्होंने कहा ग्राहकों को वापस बाजारों की ओर मोड़ने के लिए स्मार्ट मार्केट ,स्मार्ट ट्रेडिंग पर जोर देना होगा उन्होंने कहा मॉल कल्चर से ग्राहको का मोह भंग हो रहा है।
बाजारों में कार्निवल लगाकर सामूहिक लकी ड्रा एवं छूट की योजनाएं चलाकर वापस बाजारों की ओर ग्राहकों को लाना होगा।
यदि व्यापारी थोड़ा जागरूक हो जाए और व्यापार के आधुनिक तरीके अपनाए तो ग्राहक बाजारों की ओर पुनः आकर्षित हो जाएंगे।
संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को जागरुक करते हुए कहा सभी निजी एवं सरकारी बैंक व्यापारियों को फाइनेंस करने के लिए तैयार हैं लेकिन छोटा एवं मध्यम व्यापारी बैंकों की आवश्यकता एक अनुरुप कागज नहीं तैयार कर पाता है।
साइबर क्राइम विषय पर प्रभारी निरीक्षक नाका अभिनव वर्मा एवं उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया साइबर क्राइम की घटना घटने के शुरू के चार घंटे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं साइबर क्राइम होते ही 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करे।
“ट्रेडर्स सेमिनार” में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल , गणेशगंज- नाका बाजार इकाई के अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी, महामंत्री यश सिंह ,कोषाध्यक्ष अभय अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अजीम कुरेशी ,प्रदीप गुलाटी, साहिल सिद्दीकी ,हरप्रीत सिंह, संजय चौरसिया, अनूप गुप्ता, तरुण मेहता, सूर्य गुप्ता, पप्पू प्यारे, आमिर कुरैशी ,अंबे साहू, पंकज गुप्ता, श्रीमती गीता प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणेशगंज, नाका हिंडोला, बशीरतगंज बाजारों के व्यापारी उपस्थित रहे।











