kgmu का बढ़ा बजट, AI बेस्ड जांच और हाई टेक होगा इलाज

0
25

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय का बजट बढ़ा दिया है। प्रदेश सरकार ने 193800 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। जबकि गत वर्ष 186870 लाख रुपये के बजट दिया गया था।
इसके अलावा केजीएमयू में नया ओपीडी भवन, डेंटल ब्लॉक और क्वीनमेरी से सटी खाली भूमि पर वूमेन एपेक्स सेंटर बनाने के लिए भी बजट मिल गया है।

बताते चले कि केजीएमयू की ओपीडी में प्रतिदिन सात से आठ हजार मरीज आते हैं। यहां पर 4000 से अधिक बिस्तरों पर मरीजों को भर्ती किया जाता हैं। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि उपकरण खरीद के लिए 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इसमें पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, न्यूरो सर्जरी समेत दूसरे विभागों के लिए महत्वपूर्ण उपकरण क्रय किए जाएंगे। केजीएमयू में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बेस्ड जांचों शुरू किया जाना है। इससे मरीजों के इलाज की लाइन का ट्रीटमेंट आसान होगा। आधुनिक तकनीक के इस प्रयोग से बीमारी की पहचान और इलाज अधिक सही की जा सकेगी। मरीजों को आधुनिक इलाज की सुविधा देने के लिए एआई कम्प्यूटिंग यूनिट स्थापित जा रही है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि लगभग आठ से 10 करोड़ रुपये की लागत से यूनिट स्थापित की जाएगी।

इसके अलावा केजीएमयू में नया ओपीडी भवन, डेंटल ब्लॉक और क्वीनमेरी से सटी खाली भूमि पर वूमेन एपेक्स सेंटर बनने की राह आसान हो गई है। सरकार ने परिसर में तीन प्रमुख भवनों के निर्माण के मद में बजट का प्रावधान किया है। इन भवनों के बनने से मरीजों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

Previous articleहेल्थ केयर व AI बेस्ड रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए SGPGIMS और बेनेट यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा के बीच MOU
Next articleप्रदेश के संकल्पों को साकार करने वाला बजटः ब्रजेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here