रा. नर्सेज संघ के पदाधिकारियों ने महानिदेशक, चि.व स्वा. सेवाएँ से भेंट कर दी बधाई

0
198

लखनऊ। महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ, उत्तर प्रदेश डॉ पवन कुमार अरुण से मंगलवार को अशोक कुमार, महामंत्री, राजकीय नर्सेस संघ, उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भेंट कर उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही नर्सो की स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।

इस अवसर पर महानिदेशक ने संघ के सदस्यों से बलरामपुर चिकित्सालय सहित प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की, इसके अलावा विभिन्न मुद्दों पर नई जानकारी भी दी।
महानिदेशक ने नर्सो से आईसीयू एवं डायलिसिस यूनिट के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

महानिदेशक ने प्रदेश की नर्सेस की सराहना करने के अलावा उनकी समस्याओं को लेकर गंभीरता पूर्वक बातचीत की। उन्होंने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर जानकारी ली। इसके बाद उनकी समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श के लिए शीघ्र बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।

इस बैठक में संघ के पदाधिकारियों में गीतांशु वर्मा (कोषाध्यक्ष), सत्येंद्र कुमार (उपाध्यक्ष), कार्यकारिणी सदस्य अमिता रोष एवं स्मिता सिंह उपस्थित रहीं।

Previous articleसमर्पण, एकता एवं सेवा भावना के साथ कार्य रही है क्लब की सदस्य: प्रिया नारायण
Next articleतकनीकी दक्षता के साथ सम्मान की मांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here