समर्पण, एकता एवं सेवा भावना के साथ कार्य रही है क्लब की सदस्य: प्रिया नारायण

0
49

इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ में आधिकारिक चेयरमैन विज़िट का आयोजन

लखनऊ। इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ द्वारा आधिकारिक चेयरमैन विज़िट का भव्य आयोजन द रेजन्ट होटल, निराला नगर, लखनऊ में किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती प्रिया नारायण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement

कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों एवं विशिष्ट अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर क्लब द्वारा समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास से जुड़े विभिन्न परियोजनाओं एवं गतिविधियों की प्रस्तुति दी गई।

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती प्रिया नारायण ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए सदस्यों को भविष्य में भी इसी समर्पण, एकता एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

क्लब प्रेसिडेंट शिखा राज एवं सेक्रेटरी सीए पल्लवी अग्रवाल ने डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन एवं सभी सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में उनके सहयोग की प्रशंसा की।
इस अवसर पर क्लब प्रेसिडेंट शिखा राज ने संदेश दिया कि इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ आगे भी बालिकाओं के सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

इनर व्हील क्लब ऑफ लखनऊ समाज सेवा एवं महिला उत्थान के प्रति अपने संकल्प के साथ निरंतर सक्रिय रूप से कार्यरत है।

Previous articleपत्रकार हितों की लड़ाई को मिलेगा लोकतांत्रिक आधार
Next articleरा. नर्सेज संघ के पदाधिकारियों ने महानिदेशक, चि.व स्वा. सेवाएँ से भेंट कर दी बधाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here