प्रमुख सचिव चि. स्वा. के साथ बैठक में राजकीय नर्सेज संघ ने रखी अपनी मांगे

0
66

लखनऊ। अमित कुमार घोष, प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में लाल बहादुर शास्त्री भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में करुणेश कुमार सिंह, विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सीमा श्रीवास्तव, निदेशक नर्सिंग तथा डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक नर्सिंग उपस्थित रहे।

बैठक में राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश की ओर से शार्ली भण्डारी (अध्यक्ष), अशोक कुमार (महामंत्री), गीतांशु वर्मा (कोषाध्यक्ष), सत्येंद्र कुमार (उपाध्यक्ष) एवं पवन कुमार मिश्रा (उपाध्यक्ष) ने प्रतिभाग किया।

Advertisement

बैठक का उद्देश्य राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश के अधिवेशन में उप मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में सहमत की गई लंबित मांगों पर अब तक आदेश निर्गत न होने के संबंध में विचार-विमर्श करना था।

बैठक में संघ द्वारा निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं—
1. नर्सेस की गृह जनपद में तैनाती।
2. रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति।
3. चिकित्सालयों में नर्सेस के लिए पालनाघर की व्यवस्था।
4. पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रम की भांति एम.एस.सी. नर्सिंग हेतु दो वर्षीय सवैतनिक अवकाश की स्वीकृति।
5. चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के वे पद, जिन्हें स्वशासी मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध कर दिया गया है, उन्हें पद सहित यथावत रखने अथवा संबंधित जनपद के अन्य चिकित्सालयों में आवंटित कर चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में वापस किए जाने की व्यवस्था।

उप मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में सहमत इन सभी मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य द्वारा 15 दिनों के भीतर सभी मांगों पर त्वरित कार्यवाही कर पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
साथ ही संघ को शीघ्र कार्यवाही किए जाने का आश्वासन भी दिया गया।

अंत में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया गया।

Previous articleव्यापारियों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं: संजय गुप्ता
Next articleक्रिटकल केयर में एनेस्थीसिया की भूमिका महत्वपूर्ण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here