AIGNF की 8CPC , SIU Norms , पदोन्नति सहित अन्य मांगों पर चर्चा

0
2410

न्यूज । नयी दिल्ली,ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन [AIGNF] द्वारा 8 वें केंद्रीय वेतन आयोग [8 CPC]
के संदर्भ में चर्चा और कार्य योजना हेतु एक व्यापक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक DNU सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित की गई।

इस बैठक में 100 से भी अधिक केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय नर्सिंग संवर्ग के नेताओं केंद्रीय संस्थानों से उपस्थित हुए, जिनमें सफदरजंग अस्पताल, RML अस्पताल, कलाावती और लेडी हार्डिंग अस्पताल, ESIC अस्पताल, रेलवे अस्पताल, PGI चंडीगढ़, AMU अलीगढ़, RML लखनऊ, CIP रांची, SGPGI लखनऊ सहित दिल्ली के कई अस्पतालों—MCD, NDMC, DDU, LNJP, CNH, BSA, CGHS, BMH, हिंदूराव, पटेल चेस्ट, आचार्य भिक्षु अस्पताल, वाल्मीकि अस्पताल, GTB, अरुणा आसफ़ अली, संजय गांधी अस्पताल, दीप चंद बंधु अस्पताल तथा दिल्ली के पब्लिक हेल्थ नर्सिंग ऑफिसर्स—के प्रतिनिधि शामिल थे।

इसके अलावा राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती शर्ली भण्डारी , उपाध्यक्ष(भूतपूर्व )कौशल्या गौतम,कार्यकारिणी सदस्य बविता गोस्वामी, RLMLI Lucknow के अध्यक्ष अमित शर्मा ,धर्मेंद्र सोनी,अमित कुमार इत्यादि शामिल रहे ।

अशोक कुमार महामंत्री राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश
अतिरिक्त महासचिव,आल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन,नई दिल्ली ने बताया कि उत्तराखण्ड,झारखंड और पंजाब राज्य के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

उन्होंने बताया बैठक में मुख्य एजेंडा
मुख्य चर्चा 8 CPC के लिए एक विस्तृत स्मरण-पत्र (Memorandum) तैयार करने को लेकर हुई।
बैठक में अनेक राष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जैसे—
• SIU Norms
• पदोन्नति और DPC न होने की समस्या
• कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त नर्सिंग कर्मचारियों की पोस्टिंग
• स्वास्थ्य मंत्रालय (MOHFW) में बैठक न होना
• विभिन्न अस्पतालों में कार्य एवं दायित्वों की समस्याएँ
• क्लिनिकल सेटिंग और मंत्रालय में उच्च पदों की नियुक्ति
• रेलवे नर्सेज से सम्बंधित मुद्दे
• क्वालिफिकेशन पे अलाउंस
• हर राज्य में नर्सिंग निदेशालय की स्थापना
• संस्थानों व राज्यों के अन्य स्थानीय मुद्दे

8 CPC के लिए वेतन-भत्ता और अन्य मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन विभिन्न नेताओं द्वारा तैयार किया जाएगा।

यह बैठक DNU सफदरजंग अस्पताल द्वारा आयोजित की गई
आगे की योजना है कि शीघ्र ही और बैठकें आयोजित की जाएँगी। सभी संस्थानों के नेताओं को जोड़कर एक मजबूत और प्रभावी ज्ञापन तैयार करने की दिशा में प्रयास जारी है।

Previous articleकोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर FIR
Next articleविहिप लखनऊ पश्चिम ने मशाल एवं भगवा ध्वजों के साथ निकाली भगवा यात्रा, किया कारसेवकों का वंदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here