स्कूल में कक्षा छह के छात्र को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

0
326

लखनऊ । राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र आरव की मौत हो गई। पूरे प्रकरण को लेकर स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। कॉलेज प्रशासन देर शाम तक चुप्पी साधे हुए था ।शुक्रवार को अंग्रेजी की परीक्षा थी। परीक्षा देने के बाद कॉपी जमा करने के बाद क्लासरूम के बाहर पानी पीने के लिए आया, और वहीं बेहोश होकर गिर गया। छात्र अचेत अवस्था में उसको उठाया गया और जांच करने पर बेहोश था।

शिक्षक छात्र को लेकर विद्यालय के मेडिकल रूम में पहुंचे। जहां छात्र को काफी देर तक सीपीआर दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद को पास ही महानगर स्थित बीआरडी सिविल अस्पताल ले गए और अभिभावकों को भी सूचना दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने छात्र को ब्राड डेड बताया।

छात्र को अपराह्न 11: 05 मिनट पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने सीपीआई दिया और अन्य उपचार करने की पूरी कोशिश की। अपराह्न 11: 29 मिनट पर मृत घोषित किया गया। छात्र विकास नगर का निवासी है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है।

Previous articleलोहिया संस्थान : पेपर प्लेट में भोजन खाने को मजबूर मरीज , जिम्मेदार अधिकारी खामोश
Next articleकोडीन के दुरुपयोग पर 128 फर्मों पर FIR

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here