Advertisement
Home Medical News लोहिया संस्थान:CMS बने डा. विक्रम सिंह,MS बने डा.अरविंद

लोहिया संस्थान:CMS बने डा. विक्रम सिंह,MS बने डा.अरविंद

0
947

लखनऊ। डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. विक्रम सिंह को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। दसअसल न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. ए के सिंह का दो वर्षीय कार्यकाल पूरा हो गया था। ऐसे में डॉ. विक्रम को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ( सीएमएस) पद की नई जिम्मेदारी दी गयी है।

लोहिया संस्थान में डॉ. विक्रम सिंह अभी तक चिकित्सा अधीक्षक पर जिम्मेदारी निभा रहे थे। लगभग छह वर्ष तक डॉ. विक्रम ने चिकित्सा अधीक्षक पद की तैनात रहे। इससे पहले लगभग डेढ़ वर्ष तक एडिशनल सुपरिटेंड पद पर रहे। इसके अलावा कम्युनिटी विभाग के डॉ. अरविंद सिंह को चिकित्सा अधीक्षक पद पर तैनात किया गया है। संस्थान के निदेशक डॉ. सीएमएस ने दोनों प्रशासनिक अधिकारियों को तैनाती आदेश सौंपते हुए बधाई दी है।

डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि संस्थान में दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियां की गयी हैं। यह संस्थान की उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं और सशक्त प्रबंधन प्रणाली बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। दोनों वरिष्ठ डाक्टर ने पूर्व में संस्थान में विभिन्न पदों एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन निष्ठा, परिश्रम और प्रतिबद्धता के साथ करते आये है। उनके नेतृत्व में संस्थान को अनेक क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं। डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि मरीज व छात्र हित में हमेशा से कार्य करते आये है। आगे भी करते रहेंगे।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयोग को जीवन-शैली में शामिल कर रहे है लोग : सर्वे
Next articleलोहिया संस्थान: बायोप्सी का सैंपल गायब, मरीज ने की लिखित शिकायत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here