Advertisement
Home Medical News Kgmu: तीमारदारों की सुरक्षागार्ड्स से जमकर मारपीट

Kgmu: तीमारदारों की सुरक्षागार्ड्स से जमकर मारपीट

0
462

लखनऊ किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार देर रात तीमारदार और सुरक्षा गार्डों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप हैं कि तीमारदार शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। शव को ले जाने पर सुरक्षाकर्मी और कर्मचारियों ने तीमारदारों को रोका। इसी बात को लेकर दोनों में जमकर जूतम पैजार होने लगा। इसकी वजह से एक तीमारदार के चेहरे और सिर पर गहरी चोट लग गयी। खून से लथपथ एक तीमारदार शव छोड़कर भाग निकला । निजी हॉस्पिटल में ड्रेसिंग कराई। पुलिस ने कुछ तीमारदार को पकड़कर कोतवाली ले गई है।

रोड एक्सीडेंट में हरदोई निवासी आशीष मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीमारदार उन्हें लेकर रात करीब 12 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। रिश्तेदार शशि मौर्य का आरोप है कि आशीष की तबीयत गंभीर थी। सिर समेत शरीर के दूसरे अंगे में गहरी चोटें आई थी। लगभग एक घंटे बाद भी ट्रॉमा में मरीज का इलाज शुरू नहीं हुआ था। बहुत फरियाद के बाद मरीज को कैजुअल्टी में ले गए। तब तक मरीज की सांसें थम चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया।
शशि का आरोप हैं कि हम लोग शव ले जाने लगे। इसी दौरान कर्मचारियों ने शव देने से मनाकर दिया। कहा पोस्टमार्टम के बिना शव नहीं दिया जाएगा।

इस बात को लेकर कुछ कहासुनी होनी लगी। इसी दौरान सुरक्षाकर्मी आ गए। बिना किसी वजह के तीमारदारों को धक्का देकर मारने लगे। आरोप हैं कि सुरक्षाकर्मी व कर्मचारियों ने तीमारदारों को बेल्ट से मारा।
खून से लथ पथ हाल में एक तीमारदार ट्रॉमा से भागने में कामयाब रहा। उसने निजी अस्पताल में इलाज कराया। सिर में घाव की वजह से पट्टी बधी गई। चेहरे पर भी गंभीर चोटे आई हैं। तीमारदार शशि का आरोप हैं कि कर्मचारियों ने तीन तीमारदारों को पकड़कर बंधक बना लिया हैं।

उसने तीमारदारों को पकड़ लिया है। शव को नियमानुसार कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि प्रकरण की जांच चल रही है घटना पर पुलिस कार्रवाई कर रही है जो दोषी पाया जाएगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleFSDA टीम का छापा,ब्लड बैंकों में खामियां
Next articleश्रीमद्भागवत कथा जीवन का एक परम मार्गदर्शक है:डॉ. कौशलेंद्र शास्त्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here