दीपिका पादुकोण, रणवीर के घर आयी नन्ही परी

0
546

न्यूज । बालीवुड के मशहूर दंपति दीपिका पादुकोण आैर रणवीर सिंह रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए।
”राम-लीला””, ”बाजीराव मस्तानी”” आैर ”83″” जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय कर चुके इस दंपति ने अपने पहले बच्चे के आगमन का समाचार अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया । दीपिका को एक दिन पहले ही मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में यह खबर साझा की। इसमें कहा गया है, ”स्वागत है बेबी गर्ल। आठ सितंबर 2024।

आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर आैर अनन्या पांडे समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर दीपिका आैर रणवीर को बधाई दी।
भट्ट ने दंपति के पोस्ट के ‘कमेंट सेक्शन” में प्यार आैर जश्न दर्शाने वाले कई इमोजी साझा किए।

अर्जुन कपूर ने कहा, ”लक्ष्मी आयी है। रानी आयी है।””
अनन्या पांडे ने कहा, ”बेबी गर्ल। बधाई।””
श्रद्धा कपूर, कृति सैनन, शारवरी, सोनाक्षी सिन्हा आैर संजय कपूर ने भी दीपिका आैर रणवीर को बधाई दी है।
दीपिका (38) आैर रणवीर (39) ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

दोनों ने इटली के लेक कोमो में 2018 में शादी की थी जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे।
उन्होंने दीपिका के गर्भवती होने के बारे में फरवरी में घोषणा की थी।

बताते चलें कि दीपिका आैर रणवीर अब रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली ”सिंघम अगेन”” में विशेष भूमिका में दिखायी देंगे। यह फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होगी।

Previous articleसमाजसेवी निमिषा सहित 17 को शक्ति सम्मान
Next articleशिवाजी मार्ग के राजा का हुआ गणेशाभिषेक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here