कटी कलाई जोड़ दिव्यांग होने से बचाया जा

0
370

केजीएमयू का प्लास्टिक सर्जरी विभाग
लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डाक्टरों ने सर्जरी करके दोबारा कलाई जोड़ कर युवती को दिव्यांग होने से बचा लिया। सर्जरी के बाद कलाई सामान्य तरीके से काम कर रही है। पोस्ट आपरेटिव वार्ड में भर्ती युवती की हालत स्थिर बनी हुई है।

उन्नाव के फतेहपुर निवासी युवती (19) पर बारह मार्च को एक युवक ने हमला कर दिया था। हमले से बचते हुए युवती की बायी कलाई धारदार हथियार से कट कर अलग हो गयी थी। वहां से परिजन सीधे सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पर डाक्टरों ने भर्ती कर प्राथमिक इलाज करने के बाद केजीएमयू रेफर कर दिया। केजीएमयू में जल्दी सर्जरी के लिए प्लास्टिक सर्जरी विभाग रेफर कर दिया गया। कटी कलाई को आइस बाक्स में सुरक्षित रखा गया था।

मौके पर डा. दिव्य नारायण ने तत्काल सर्जरी करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सर्जरी जटिल होती जा रही थी क्योंकि समय तेजी से बढ़ता जा रहा था। सूक्ष्म नसों को जोड़ना बेहद जटिल कार्य होता है। सर्जरी में डा. हर्षवर्धन सिंह, डा. बी गौतम, डा. भास्कर चौधरी आदि लोग मौजूद थे।

Previous articleस्लीपिंग डिसआर्डर से बढ़ रही यह गंभीर बीमारियां
Next articleयूरीन पास आऊट न रोकें, किडनी में हो सकती है यह गड़बड़ी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here