पदम श्री विजेता PGI के निदेशक प्रो.आरके धीमन को राज्यपाल ने दी बधाई

0
430

लखनऊ। भारत के प्रतिष्ठित सम्मान पद्मश्री पुरस्कार से संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) के निदेशक प्रो.आरके.धीमन को सम्मानित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इस सम्मान के लिए प्रो.आरके.धीमन को बधाई और शुभकामनाएं भेजी हैं।

दरअसल,गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई थी। पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक है। यह तीन श्रेणियों में दिया जाता है। यह श्रेणियां पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री हैं। इस बार पांच हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 110 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया था। जिन 110 लोगों को पद्मश्री के लिए नामित किया गया था, उनमें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आरके धीमन का नाम भी शामिल है। प्रोफेसर आरके धीमन को इस सम्मान से मेडिसिन के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए अंलकृत किया गया है।

जिस पर रविवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पत्र भेज कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि भारत के प्रतिष्ठित सम्मान “पदम श्री से आपको अंलकृत किये जाने का सुसमाचार हम सबके लिए अत्यंत हर्षदायक है। आपको बहुत-बहुत बधाई। भारत भूमि आप जैसी विभूतियों के कारण ही आज विश्व भर में गौरवान्वित हो रही है।

चिकित्सक को भगवान माना जाता है लेकिन यह भाव तभी साकार होता हैं जब चिकित्सक सेवा, समर्पण और ज्ञान की नूतनता की त्रिवेणी को जनता जनार्दन को समर्पित करता है। आपमें मैंने ऐसा समर्पण और जज्बा देखा है। यह उत्तर प्रदेश का सौभाग्य है कि आप जैसा प्रतिभाशाली और कर्तव्यनिष्ठ चिकित्सक अपनी सेवाएं यहाँ दे रहा है। मेरी कामना है कि आप पूरी उर्जा के साथ अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़े। बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

Y6666

Previous articleगणतंत्र दिवस पर विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Next articleदेर रात कई जिलों के डीएम इधर से उधर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here