पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाज के वंचितों को आवाज दी: डा धीमन

0
431

कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती मनी

चिकित्सा अधीक्षक ने अर्पित किए श्रद्धासमुन

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने समाज के वंचित वर्गों को आवाज दी। उनके जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में प्रयास किया। समाज सेवा की मिसाल कायम की है। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है। तभी समाज तरक्की करेगा। लोगों की पीड़ा कम कर सकेंगे। यह बातें कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कही।

वह शुक्रवार को चक गंजरिया स्थित कैंसर संस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के जनमदिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर निदेशक डॉ. आरके धीमन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला, वित्त अधिकारी प्रकाश सिंह समेत अन्य डॉक्टर व अधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पुष्प चढ़ाए। नमन किया। निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कहाकि पूर्व मुख्यमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक उत्थान में अहम योगदान दिया है। आने वाली पीढ़ियां हमेशा उनकी आभारी रहेंगी। वह जमीनी नेता, कुशल प्रशासक और बहुत अच्छे इंसान थे। उत्तर प्रदेश की तरक्की में वह अमिट छाप छोड़ गए हैं।

हर क्षेत्र में उन्होंने विकास किया है। कभी जाति व धर्म की राजनीति नहीं की। उन्होंने कहा कि कैंसर संस्थान मरीजों की सेवा में जुटा है। यहां डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और कर्मचारी मरीजों की सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह जी के सपने को साकार कर रहे हैं। इस मिशन को और आगे बढ़ाया जा रहा है।

Previous articleडिप्टी सीएम का समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही बैठक का आश्वासन: चि.स्वा. महासंघ
Next articleमहानिदेशक से फार्मेसिस्ट फेडरेशन का प्रतिनिधिमंडल मिला, जल्द नियुक्तियां करने की मांग की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here