Kgmu कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर किया प्रदर्शन

0
538

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कर्मचारी परिषद के तत्वावधान में कर्मचारियों ने प्रशासनिक भवन पर काला फीता बांध कर प्रदर्शन किया। इसके बाद अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन कुलपति व कु लसचिव को दिया। अध्यक्ष विकास सिंह का कहना है कि अगर जल्द ही मांगे पूरी नही होती है तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

बताते चले कि 22 संवर्गों का मानकीकरण का कार्य हो चुका है, परन्तु कर्मचारियों को वरिष्ठता सूची व 10 वर्षों से सकी हुई पदोन्नति व एसीपी के क्रम में अभी कोई ठोक कार्यवाही नहीं की गई है। जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसके लिए कर्मचारी परिषद् द्वारा समय-समय पर पदोन्नति व एसीपी जल्दी कराने हेतु कई बार उच्चाधिकारियों से वार्ता भी किया गया है, लेकिन वार्ता एवं पत्राचार के उपरान्त भी कर्मचारी बिना पदोन्नति पाये सेवानिवृत्त होने के साथ-साथ अन्य सभी कर्मचारीगण आर्थिक नुकसान का सामना कर रहे हैं।

परिषद के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 10 वर्षों से पदोन्नति न होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक हानि का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनके शारीरिक व मानसिक क्षमता पर बुरा असर पड़ रहा है। अब कर्मचारी आन्दोलन करने के लिए मजबूर है। उन्होंने बताया कि आज काला फीता बांधकर प्रदर्शन करने के साथ ही चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौपा गया। यदि फिर भी चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की मांग पर लिखित समयबद्ध ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है तो आन्दोलन के अगले चरण की तिथि घोषित कि या जाएगा।

Previous articleCyclothon, Walkathon, Zumba and Yoga से किया आर्थराइटिस के लिए जागरूक
Next articleKgmu: मिस व मिस्टर रैप्सोडी 2023 बने उत्कृर्ष व शिखा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here