अनुशासन एवं सकारात्मकता ही सफलता का पर्याय : Kgmu कुलपति डा. पुरी

0
905

लखनऊ । नौ अगस्त को किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले.जन (डा) बिपिन पुरी के कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार पांच अगस्त 2023 को केजीएमयू के शिक्षक संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजित किया गया। प्रशासनिक भवन स्थित सेल्बी हाल में आयोजित कार्यक्रम में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की भावी कुलपति डा सोनिया नित्यानंद भी उपस्थित रही ।

इस अवसर पर अभिनन्दन समारोह में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति ले.जन (डा.) बिपिन पुरी ने अपने यादगार विचार व्यक्त किए । कुलपति के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के अवसर पर उन्होंने अपने कार्यकाल की हर उपलब्धि और हर सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों के स्नेह, सहयोग और समर्थन को देते हुए कहा कि इस प्रेमपूर्ण व्यवहार को वह सदैव अपनी स्मृतियों में संजोए रखेंगे। उन्होंने कहा अनुशासन एवं सकारात्मकता ही सफलता का पर्याय है। जीवन में हमेशा सकारात्मक बने रहें। सभी के लिए मन में स्नेह और सम्मान रखे और सभी को सहयोग प्रदान करने की कोशिश हो, तो जीवन खुद ही सफल और सार्थक हो जाएगा।

केजीएमयू प्रति कुलपति प्रो. विनीत शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि यह समारोह विदाई समारोह नहीं बल्कि तीन वर्षो के उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल के प्रति चिकित्सा विश्वविद्यालय परिवार की ओर से आभार ज्ञापन है।

कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने भावभीनी अभिनन्दन करते हुए कुलपति जी जुड़े रोचक प्रसंग भी साझा किए। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारी डा के के सिंह, डा संतोष कुमार सहित अन्य वरिष्ठ डाक्टर मौजूद थे।

Previous articleसर्वाइकल कैंसर उन्मूलन हेतु टीकाकरण के साथ-साथ पौष्टिक आहार व नियमित व्यायाम आवश्यक -राज्यपाल
Next articleइस तरह कर सकते है घर पर ब्लड प्रेशर की निगरानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here