Kgmu:आउटसोर्सिंग व संविदा कर्मियों के संगठन का गठन

0
777

-अध्यक्ष अभिमन्यु यादव व महामंत्री सुजीत कुमार सहित पूरी कार्यकारिणी का मनोनयन

 

 

 

 

लखनऊ। केजीएमयू के आउटसोर्सिंग , संविदा कर्मचारियों ने एक स्थायी संगठन रजिस्ट्रार, ट्रेड यूनियन के माध्यम से रजिस्टर्ड कराया है। केजीएमयू कर्मचारी परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गंगवार को संगठन का संरक्षक बनाकर उनके संरक्षण में कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

 

 

नये संगठन के अध्यक्ष अभिमन्यु यादव और महामंत्री सुजीत कुमार ने यह जानकारी देते हुए कहा है कि किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय में लगभग 6 हज़ार आउटसोर्सिंग/संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनकी समस्याओं के निदान के लिए अभी तक केजीएमयू में आउटसोर्सिंग,संविदा का कोई स्थायी संगठन नहीं था, जिसके कारण पिछले कई वर्षों से बाहरी संगठनों की सहायता से केजीएमयू के कर्मचारी अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखते थे। जिसमें अक्सर आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मचारियों के मुद्दे उचित तरीक़े से प्रशासन तक नहीं पहुचते थे अथवा भिन्न भिन्न प्रकार की भ्रांतियाँ उत्पन्न होती थी। जिस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था। संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वर्मा, उपाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष पवन कन्नौजिया, संगठन मंत्री- रोशनी सिंह, प्रचार मंत्री- आकाश सिंह, कार्यालय मंत्री- सुभाष अवस्थी के साथ ही विशिष्ट सदस्यों में संदीप कुमार एवं संगीता को मनोनीत किया गया है।

 

 

 

 

 

समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों ने केजीएमयू के उच्च अधिकारियों कुलसचिव, वित्त अधिकारी, सीएमएस, एमएस तथा चीफ प्रॉक्टर से भेंट कर संगठन के बारे में अवगत कराया तथा आउटसोर्सिंग, संविदा कमर्चरियों की विसंगतियों को दूर करने का अनुरोध किया।

Previous articleहोम्योपैथी में सिकिल सेल एनीमिया का इलाज संभव
Next articleKgmu: देहदानी के करीबी को मिलेगा निशुल्क इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here